HPSEB: 48 श्रेणियों के कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए कमेटी गठित
मंगलवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच हुई बैठक में कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। इस मामले को लेकर बैठक के दौरान यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 48 श्रेणियों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है। यह कमेटी विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सर्विस कमेटी के समक्ष मामला उठाएगी। मंगलवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच हुई बैठक में कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। इस मामले को लेकर बैठक के दौरान यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। यूनियन ने इसे प्रबंधन वर्ग का गैर जिम्मेदाराना फैसला बताया और इन श्रेणियों के पुराने वेतनमान को बहाल करने की मांग उठाई। कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रबंधन वर्ग की ओर से सभी निदेशक मौजूद रहे।
यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने विभिन्न मांगों को उठाया। बैठक में प्रबंधन वर्ग ने आश्वासन दिया कि संशोधित पे बैंड को 15 दिन के अंदर लागू कर दिया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटर के पुराने वेतनमान को 15 दिन की अवधि के अंदर लागू किया जाएगा। जूनियर टीमेट व जूनियर हेल्पर को जनवरी 2016 के बाद टीमेट व हेल्पर बनाए जाने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। प्रबंधन वर्ग ने माना कि इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव सर्विस कमेटी से शीघ्र अनुमोदित करवाकर लागू कर दिया जाएगा। वेतन विसंगतियों को लेकर प्रबंधन वर्ग ने उन्हें शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया है। हीरालाल वर्मा ने बताया कि प्रबंधन वर्ग ने संशोधित वेतनमान की ऑप्शन के लिए दो माह का अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई है।