{"_id":"629f514c8dad57757951837b","slug":"hpseb-committee-constituted-to-remove-pay-discrepancies-of-48-categories-of-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSEB: 48 श्रेणियों के कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSEB: 48 श्रेणियों के कर्मियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए कमेटी गठित
Tue, 07 Jun 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jun 2022 06:54 PM IST
सार
मंगलवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच हुई बैठक में कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। इस मामले को लेकर बैठक के दौरान यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 48 श्रेणियों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया है। यह कमेटी विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सर्विस कमेटी के समक्ष मामला उठाएगी। मंगलवार को राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच हुई बैठक में कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। इस मामले को लेकर बैठक के दौरान यूनियन और प्रबंधन वर्ग के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। यूनियन ने इसे प्रबंधन वर्ग का गैर जिम्मेदाराना फैसला बताया और इन श्रेणियों के पुराने वेतनमान को बहाल करने की मांग उठाई। कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रबंधन वर्ग की ओर से सभी निदेशक मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने विभिन्न मांगों को उठाया। बैठक में प्रबंधन वर्ग ने आश्वासन दिया कि संशोधित पे बैंड को 15 दिन के अंदर लागू कर दिया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटर के पुराने वेतनमान को 15 दिन की अवधि के अंदर लागू किया जाएगा। जूनियर टीमेट व जूनियर हेल्पर को जनवरी 2016 के बाद टीमेट व हेल्पर बनाए जाने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। प्रबंधन वर्ग ने माना कि इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव सर्विस कमेटी से शीघ्र अनुमोदित करवाकर लागू कर दिया जाएगा। वेतन विसंगतियों को लेकर प्रबंधन वर्ग ने उन्हें शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया है। हीरालाल वर्मा ने बताया कि प्रबंधन वर्ग ने संशोधित वेतनमान की ऑप्शन के लिए दो माह का अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन