फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSC recruitment on 25 post of class one officers in himachal.

हिमाचल में क्लास-वन अफसरों की भर्ती, 11 तक करें आवेदन

Wed, 13 Jan 2016 10:29 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
HPSC recruitment on 25 post of class one officers in himachal.

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में क्लास वन ऑफिसर के 25 पद भरे जाएंगे। प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया है। ऑनलाइन प्रोसेस पूरा करने के बाद निर्धारित फीस जमा करवानी होगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के आखिरी तारीख 11 फरवरी है। विभिन्न विभागों में क्लास वन ऑफिसर के 25 पदों के लिए पात्र उम्मीदवार को एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट में पंजीकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरी जा सकती है।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग आर बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए चार सौ, हिमाचल के एससी/एसटी और ओबीसी को सौ रुपये फीस देनी होगी। परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहली प्री, दूसरी में मेन और तीसरे में वाइवा वॉयस होगा। निर्धारित फीस, निर्धारित स्कैन फोटो तथा हस्ताक्षर सही साइज में न होने पर आवेदन रिजेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश पुलिस सेवा के पांच पद रिजर्व

HPSC recruitment on 25 post of class one officers in himachal.

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के चार पदों में से एक एससी और एक एसटी के लिए आरक्षित है। प्रदेश पुलिस सेवा के पांच पद अनारक्षित हैं। तहसीलदार के पांच में से एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। खंड विकास अधिकारी के आठ पदों में से तीन एससी, एक एसटी और एक एक्स सर्विस मैन सामान्य, दो ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

आबकारी एवं कराधान अधिकारी के तीन पदों में से एक ओबीसी के लिए आरक्षित है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की पुष्टि की है।

दस जिलों में बनाए परीक्षा केंद्र
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के प्री एग्जाम के लिए शिमला, सोलन, मंडी, धर्मशाला, नाहन, ऊना, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और कुल्लू केंद्र बनाए गए हैं। मेन परीक्षा के लिए शिमला ही सेंटर होगा। प्री परीक्षा के लिए उम्मीदवार की ओर से चुने गए सेंटर के अनुसार ही तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed