{"_id":"e8f565b92e061e21b717d6da6e8a1930","slug":"hpsc-inspector-kanungo-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलाइड सर्विसेज: 27 हजार युवाओं ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलाइड सर्विसेज: 27 हजार युवाओं ने दी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य लोक सेवा आयोग ने रविवार को एलाइड सर्विसेज की परीक्षा ली। विभिन्न श्रेणियों के 87 पद भरने के लिए 27360 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा पांच विभागों के लिए इंस्पेक्टर, इलेक्शन कानूनगो और विस्तार अधिकारियों के लिए ली गई।
विज्ञापन
आयोग के 136 केंद्र थे। ये सेंटर किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा को छोड़कर सभी जिलों में थे। नौ जिला मुख्यालयों के अलावा पालमपुर, कांगड़ा और सुंदरनगर में भी परीक्षा केंद्र रखे गए। आयोग ने ये पद छह मई 2015 को विज्ञापित किए गए थे।
विज्ञापन
छह जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में इंस्पेक्टर ग्रेड एक के 28 पद निकाले। इनमें सामान्य श्रेणी के लिए 13 पद विज्ञापित किए गए। आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के 37 पद निकाले गए।
विज्ञापन
इनमें सामान्य श्रेणी के लिए 16 पद होंगे। पंचायत इंस्पेक्टरों के भी पांच पद निकाले गए हैं। चुनाव विभाग में इलेक्शन कानूनगो के सात पद निकाले हैं, जिनमें सामान्य श्रेणी के लिए दो पद होंगे। उद्योग विभाग में विस्तार अधिकारियों के 10 पद निकाले गए हैं।
इनमें सामान्य श्रेणी के लिए एक पद होगा। नौ अगस्त को यह प्रारंभिक परीक्षा 10 से 1 बजे के बीच प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में हुई। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा कि इस सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए 40069 ने आवेदन किए थे, जबकि परीक्षा में 27360 उम्मीदवार अपीयर हुए।