Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPRCA Recruitment: Eight thousand youths registered for jobs in twenty-four hours

HPRCA Recruitment: चौबीस घंटे में आठ हजार युवाओं ने नौकरी के लिए किया पंजीकरण

Mon, 19 May 2025 12:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 May 2025 12:12 PM IST
सार

आयोग की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) को शनिवार से शुरू किया गया है। महज 24 घंटे में आठ हजार युवा और युवतियों पंजीकरण कर अपनी आईडी बनाई है।

विज्ञापन
HPRCA Recruitment: Eight thousand youths registered for jobs in twenty-four hours
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के पोर्टल पर महज 24 घंटे में आठ हजार युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण किया है। आयोग की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) को शनिवार से शुरू किया गया है। महज 24 घंटे में आठ हजार युवा और युवतियों पंजीकरण कर अपनी आईडी बनाई है। ओटीआर के चलते अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से निकाली जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए बार बार दस्तावेजों को अपलोड करने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि अभ्यर्थी की पंजीकृत आईडी पर यह ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से शनिवार को ओटीआर सिस्टम को शुरू किया है। सिस्टम के शुरू होते ही दो वर्ष से अधिक समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। आयोग की ओर तमाम भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन किया गया है। इस कड़ी में ओटीआर सिस्टम भी शुरू हुआ है। अब सरकार से आवेदन शुल्क को मंजूरी मिलने के बाद आगामी सप्ताह से भर्तियों के विज्ञापन शुरू होने की उम्मीद है। आयोग की ओर से बीते शुक्रवार को बैठक में भर्तियों के आवेदन शुल्क तय कर लिया गया है। तय किए गए शुल्क की प्रपोजल प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद आउटसोर्स एजेंसी सीडेक के माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आधार पर परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


24 घंटे के भीतर आठ हजार लोगों ने ओटीआर सिस्टम में पंजीकरण किया है। आयोग की ओर तय किए गए शुल्क की प्रपोजल मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद आयोग की ओर से भर्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। आयोग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed