फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA Hamirpur : OTA recruitment will be done in three months, process will be completed in online mode

HP Rajya Chayan Aayog : तीन माह में होगी ओटीए की भर्ती, ऑनलाइन मोड में पूरी होगी प्रक्रिया

Thu, 04 Jan 2024 11:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 11:49 AM IST
सार

राज्य चयन आयोग  के माध्यम से ऑनलाइन भर्ती मॉडल के तहत यह पहली भर्ती आयोजित हो रही है। जिससे पूर्णत: ऑनलाइन मोड में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
HPRCA Hamirpur : OTA recruitment will be done in three months, process will be completed in online mode
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) की भर्ती प्रक्रिया को तीन माह में पूरा करेगा। आयोग के माध्यम से ऑनलाइन भर्ती मॉडल के तहत यह पहली भर्ती आयोजित हो रही है। जिससे पूर्णत: ऑनलाइन मोड में पूरा किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों के सिलसिले में आयोग के मुख्य प्रशासक ने बुधवार को आयोग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य प्रशासक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके पुरुथी दो सप्ताह में दूसरी बार हमीरपुर पहुंचे। इससे पूर्व पिछली दफा उन्होंने दो दिनों तक अधिकारियों के साथ बैठक कर चयन आयोग के संचालन को लेकर मंथन किया था।

विज्ञापन


बुधवार को आयोग कार्यालय में बैठक में प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा और संयुक्त नियंत्रक वित्त प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में ऑनलाइन माध्यम से पायलट आधार पर आयोजित हो रही हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की प्रथम भर्ती के लिए जरूरी संसाधन जुटाने पर विचार विमर्श हुआ है। ओटीए की भर्ती प्रक्रिया को तीन माह में पूरा करने के लक्ष्य के साथ जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए आगामी प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई है। आयोग में भर्ती नियम बनाने को लेकर अधिकारियों में मंथन हुआ है।  राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जा रहे ओटीए के 162 पदों के लिए 1848 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन के बाद अब लिखित परीक्षा को ऑनलाइन मोड  में कैसे पूरा किया जाएगा यह तय किया जा रहा है। भंग होने से पूर्व कर्मचारी चयन  आयोग में इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया था लेकिन पेपर लीक मामले के कारण यह भर्ती भी आवेदन प्रक्रिया तक ही लटक गई। अब इसे नए भर्ती मॉडल के साथ पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


विजिलेंस से नहीं मिला ब्योरा
पिछली बार राज्य चयन आयोग की बैठक में पेपर लीक मामले में जांच के दायरे में चल रही भर्ती का ब्योरा राज्य विजिलेंस से लेने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अभी तक यह ब्योरा आयोग को नहीं मिल सकता है। यह ब्योरा मिलने के बाद अधर में लटकी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। राज्य चयन आयोग के तहत होने वाली तमात भर्तियों को ऑनलाइन मोड में करवाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के मुख्य प्रशासक आरके पुरूथी का कहना है कि तीन माह के भीतर ओटीए की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। ऑनलाइन भर्ती मॉडल में जरूरी संसाधनों को लेकर मंथन किया जा रहा है। पायलट आधार पर आयोजित हो रही इस भर्ती से पूर्व आयोग के नियमों को लेकर भी मंथन किया गया है ताकि पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिया पूरी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed