फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPRCA Final result declared for 23 posts under post code 996

हिमाचल राज्य चयन आयोग: पोस्ट कोड 996 के तहत 23 पदों का अंतिम परिणाम घोषित

Sat, 18 Jan 2025 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
HPRCA Final result declared for 23 posts under post code 996
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 996 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (अकाउंट) के 23 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट 20 नवंबर 2022 को हुआ था। इसमें 1468 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जबकि 1866 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि उसके बाद तमाम आगामी औपचारिकताओं के उपरांत आयोग ने शनिवार को फाइनल परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

 

परीक्षा केंद्र अधीक्षक-उप अधीक्षक बनने को 31 तक करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च माह में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मैट्रिक और जमा दो कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से 31 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च में 10वीं-12वीं कक्षा की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षाओं के आयोजन के लिए केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसी के माध्यम से पात्र शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर शिक्षा बोर्ड विचार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी के बाद इस लिंक को बोर्ड की वेबसाइट से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed