एचएएस का परिणाम घोषित, बिलासपुर की अपराजिता चंदेल बनीं टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के झंडूता की अपराजिता चंदेल ने राज्य प्रशासनिक सेवा 2017 में टॉप किया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने एचएएस-2017 का साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया।
कुल 109 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए जिनमें 43 ने सूची में स्थान पाया। टॉप 10 एचएएस अधिकारियों में से पहले चार स्थानों पर बेटियां रहीं। पहले 10 अभ्यर्थी एचएएस और दो एचपीएस अधिकारी बने हैं।
इसके अतिरिक्त 10 तहसीलदार,13 ईटीओ, 4 बीडीओ, तीन जिला नियंत्रक और एक को असिस्टेंट रजिस्ट्रार का पद मिला है। एचएएस पद के लिए शाहपुर की स्वाति दूसरे, रोहड़ू की प्रिया तीसरे, धर्मशाला की स्वाति चौथे, मंडी के रजनीश पांचवें और रोहित शर्मा छठे स्थान पर रहे।
यह सभी सामान्य श्रेणी से हैं। ओबीसी से गुनजीत सिंह चीमा, अनुसूचित जाति से विश्व मोहन देव चौहान, अनुसूचित जनजाति से धर्म पाल और एक्स सर्विस मैन सामान्य श्रेणी से महेंद्र प्रताप सिंह ने एचएएस का पद प्राप्त किया है। इनके अलावा आदित्य बिंद्रा जिला नियंत्रक फाइनेंस, सार्थक शर्मा तहसीलदार, अनमोल बीडीओ, आशीष शर्मा तहसीलदार, अंकित शर्मा तहसीलदार, राहुल तहसीलदार, हिमांशी बीडीओ, ब्रिजिंद्र सिंह जिला नियंत्रक फाइनेंस, नियोन धैर्य शर्मा बीडीओ, अर्शिया शर्मा, अपूर्वा चंदेल, दिव्य किशोर गौतम, आशीष चौहान, अनुराग गर्ग, कुंदन सिंह, ज्योति गुप्ता ईटीओ बनी हैं।
निशा आजाद तहसीलदार, गौरव चौहान एआर, प्रणव चौहान एचपीएस, केशव कुमार तहसीलदार, करण सिंह बीडीओ, देवराज एचपीएस, कुलताज सिंह तहसीलदार, शिखा राणा तहसीलदार, विनोद कुमार ईटीओ, अभिषेक भास्कर तहसीलदार, शैलेश हितैशी जिला नियंत्रक फाइनेंस, ऋषभ कुमार ईटीओ, शुभम धीमान ईटीओ, अश्वनी कश्यप ईटीओ, निशांत तोमर तहसीलदार और राहुल व सुनील कुमार ईटीओ के पद के लिए चुने गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की सचिव एकता कपटा ने बताया कि 109 उम्मीदवारों में से 43 ने पर्सनेलिटी टेस्ट पास किया है।