फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC: Artificial intelligence, IT, computer knowledge will be tested in HAS exam from 2023

HPPSC: 2023 से एचएएस की परीक्षा में परखेंगे आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, आईटी का ज्ञान

Tue, 28 Jun 2022 10:31 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jun 2022 10:31 AM IST
सार

राज्य लोकसेवा आयोग यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर सिलेबस में बदलाव करने में जुट गया है। राज्य लोकसेवा आयोग बदलाव के लिए विषय विशेषज्ञों से राय ले रहा है। 

विज्ञापन
HPPSC: Artificial intelligence, IT, computer knowledge will be tested in HAS exam from 2023
राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : Social Media

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) परीक्षा में वर्ष 2023 से आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, आईटी और कंप्यूटर का ज्ञान भी परखा जाएगा। राज्य लोकसेवा आयोग यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तर्ज पर सिलेबस में बदलाव करने में जुट गया है। राज्य लोकसेवा आयोग बदलाव के लिए विषय विशेषज्ञों से राय ले रहा है। ऐसे विषयों को भी भर्ती परीक्षा से हटाने की तैयारी है, जिनकी महत्ता अब कम हो गई है। बीते कई वर्षों से एचएएस परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब बदलते परिवेश के बीच आयोग ने सिलेबस में बदलाव करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


इस वर्ष होने वाली एचएएस की परीक्षा के सिलेबस में बदलाव नहीं होगा। आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के 29 पदों की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 14 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। आयोग की बेवसाइट पर इसके लिए लिंक जारी किया गया है। एचएएस श्रेणी में सात पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में तहसीलदार के 14, ग्रामीण विकास विभाग में बीडीओ के पांच और कोष एवं लेखाकार विभाग में तीन पद ट्रेजरी अधिकारी के भरे जाएंगे। 
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जांचा जाएगा संचार कौशल
आयोग कॉलेजों में भरे जाने वाले 552 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बोलने और समझाने की क्षमता को परखेगा। विद्यार्थियों को आसान और प्रभावशाली तरीके से पढ़ाई करवाने के लिए इस बार संचार कौशल (कम्यूनिकेशन स्किल) जांचने का फैसला लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एचएएस की परीक्षा के सिलेबस में बदलाव करने की योजना है। यूपीएससी के मॉडल, अन्य राज्यों के सिलेबस का अध्ययन किया जा रहा है। कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में भी कम्यूनिकेशन स्किल जांचने का फैसला लिया गया है।- डॉ. रचना गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य राज्य लोकसेवा आयोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed