{"_id":"3436e6debdbad9085d53339ce315453d","slug":"hppsc-announce-has-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएस की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएएस की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग ने प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की मेन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 84 अभ्यर्र्थियों ने एचएएस का मेन एग्जाम पास किया है। इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
विज्ञापन
आयोग के चेयरमैन केएस तोमर ने बताया कि साक्षात्कार की तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को इसकी सूचना भी दे दी जाएगी। मेन परीक्षा पास करने के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट hp.gov.in/hpssc पर डाले गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साल 2014 में 45375 आवेदन प्राप्त हुए थे। साल 2013 की अपेक्षा में 4.39 प्रतिशत अधिक आवेदन प्राप्त हुए। 25235 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी। 612 उम्मीदवार मेन एग्जाम के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन