{"_id":"f21a10256e8f041548af87c02928bd59","slug":"hppsc-announce-ae-and-workshop-superintendent-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"AE सिविल भर्ती का परिणाम घोषित, देखें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AE सिविल भर्ती का परिणाम घोषित, देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Aug 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) क्लास-1 और तकनीकी शिक्षा विभाग में वर्कशाप सुपरिंटेंडेंट (क्लास-1) भर्ती परीक्षा के लिए हुए साक्षात्कार के नतीजे घोषित कर दिए।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी एई (सिविल) क्लास-1 में दिवेश ठाकुर, गोपाल देव शर्मा, दुष्यंत पाल, नितिन ठाकुर, शैल राणा, ईशान ठाकुर, राहुल, अंकित समकारिया, साहिल शर्मा, शुभम अग्रवाल, विशाल भारद्वाज, आकाश सूद, अभय सिंह चौहान, मीनाक्षी शर्मा, कण्व बरोत्रा, भूपेंद्र पाल, कामना जामवाल, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, दिविज, अभिषेक मल्होत्रा, ऋषि कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, नितिन चौधरी और योगेश शर्मा चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
वर्कशाप सुपरिंटेंडेंट (क्लास-1) के बतौर समीर शर्मा, शैलेंद्र सिंह, पंकज कुमार और अंशुल कुमार का चयन हुआ है। कमीशन के सचिव संजीव पठानिया के मुताबिक एई पद के लिए कुल दो हजार 655 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 676 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन
15 मार्च को हुई स्क्रीनिंग में 109 आवेदकों को क्वालिफाई घोषित किया गया था। उनके मुताबिक वर्कशाप सुपरिंटेंडेंट पद के लिए कुल 494 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 102 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। 14 फरवरी को हुए स्क्रीनिंग टेस्ट में 19 अभ्यर्थी क्वालिफाई घोषित हुए थे।