{"_id":"62baa26e1be3bd27a815cdbb","slug":"hpps-officers-transfer-and-posting-order-issued-today-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPS Officers Transfer: हिमाचल में चार एचपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPS Officers Transfer: हिमाचल में चार एचपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें सूची
Tue, 28 Jun 2022 12:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:22 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार प्रदेश पुलिस सेवा(एचपीपीएस) के अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के तबादले(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार प्रदेश पुलिस सेवा(एचपीपीएस) के अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त एसपी मंडी राजेश कुमार को अतिरिक्त एसपी चौथी आईआरबीएन जंगलबेरी हमीरपुर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी आईआरबीएन जंगलबेरी मनोज कुमार को एसडीपीओ जवाली कांगड़ा, एसडीपीओ जवाली सिद्धार्थ शर्मा को डीएसपी एचपीएपी जुन्गा शिमला और डीएसपी पहली आईआरबीएन बनगढ़ ऊना देव राज को डीएसपी मुख्यालय मंडी तैनात किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन