{"_id":"626c09211e60a8684172a43d","slug":"hpmc-cold-store-gas-pipeline-burnt-due-to-forest-fire-loss-of-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जंगल की आग से एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर की गैस पाइप लाइन जली, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जंगल की आग से एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर की गैस पाइप लाइन जली, लाखों का नुकसान
Fri, 29 Apr 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:21 PM IST
सार
नायब तहसीलदार कोटगढ़ अनिल राणा ने बताया कि एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर के साथ टिक्कर के जंगल में आग लगी थी। इसे प्रशासन और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने देर शाम तक काबू पा लिया था।
विज्ञापन
जंगल की आग से एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर की गैस पाइप लाइन जली
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के जरोल-टिक्कर में बने कोल्ड स्टोर में गुरुवार देर रात जंगल की आग से लाखों का नुकसान हो गया है। कोल्ड स्टोर की गैस पाइप लाइन और सेब के सैकड़ों खाली क्रेट आग से जल गए हैं। ऑफिस में रखे कंप्यूटर और रिकॉर्ड भी जल गया है। वहीं, सेब की 18 हजार पेटियां सुरक्षित बचा ली हैं। अब इन्हें यहां नहीं रखा जा सकेगा। इससे बागवानों को नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार कोटगढ़ अनिल राणा ने बताया कि एचपीएमसी के कोल्ड स्टोर के साथ टिक्कर के जंगल में आग लगी थी। इसे प्रशासन और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने गुरुवार देर शाम तक काबू पा लिया था। देर रात अचानक आग फिर भड़क गई और कोल्ड स्टोर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कोल्ड स्टोर को जाने वाली गैस पाइप लाइन जल गई थी। इससे काफी नुकसान हुआ है। उधर, एचपीएमसी के एमडी मोगटा ने बताया कि कोल्ड स्टोर की गैस पाइप लाइन जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। यहां बागवानों की 18 हजार सेब पेटियां रखी गई हैं। अब इन्हें यहां नहीं रखा जा सकता। बागवानों से बात कर सेब को अन्य कोल्ड स्टोर या पैकिंग कर मार्केट में भेजा जाएगा, ताकि बागवानों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। आगामी सेब सीजन से पहले कोल्ड स्टोर को ठीक कर बागवानों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन