फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpcc president sukhvinder singh sukhu meets cm virbhadra singh

धर्मशाला रैली के लिए वीरभद्र से मिले सुक्खू, तैयारियों पर की चर्चा

Fri, 16 Dec 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Dec 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
hpcc president sukhvinder singh sukhu meets cm virbhadra singh
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर धर्मशाला में 24 दिसंबर को प्रस्तावित रैली पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के धर्मशाला दौरे की तैयारियां पर भी मंत्रणा हुई। आगामी दिनों में रैली का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पार्टी आलाकमान को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


सुक्खू वीरवार दोपहर बाद राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय गए। वहां दोनों नेताओं में करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुक्खू को बीते बुधवार को राहुल गांधी से हुई भेंट से अवगत करवाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में 24 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी ठीक से होनी चाहिए। 
विज्ञापन


सुक्खू ने भी मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसके लिए अभी से तैयारियां तेज हो गई हैं। बता दें कि बीते बुधवार को सीएम ने रैली में आने के लिए राहुल गांधी को न्योता दिया था। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष महाजन, एचपीटीडीसी के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था और राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया भी सीएम कार्यालय में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी कांगड़ा जिला पर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से धर्मशाला रैली के लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटियों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों से चर्चा की जा रही है कि वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रैली के लिए भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी कांगड़ा जिले की चारों जिला कांग्रेस कमेटियों की रहेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से वीरवार को भी संपर्क साधा जाता रहा। 


सुक्खू से मिले पठानिया 
कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। पठानिया कांग्र्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला गए और उन्होंने सुक्खू से अपने क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के मसलों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed