फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpcc chief sukhwinder singh sukhu statement over rahul gandhi

सुक्खू बोले- राहुल पर हमला सोची-समझी साजिश का हिस्सा

Sat, 05 Aug 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
hpcc chief sukhwinder singh sukhu statement over rahul gandhi

कांग्रेस ने गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफि ले पर हुए पथराव के विरोध में हर जिला मुख्यालय में भाजपा नेताओं के पुतले फूंके। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी पर हमला सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। ये इस बात को दर्शाता है कि भाजपा की दमनकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  जो भी आवाज उठाता है, उन्हें डराधमकाकर उसकी आवाज दबा दी जाती है।
विज्ञापन


राहुल के काफि ले पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह प्रदेश में हमला विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। राहुल गांधी भाजपा सरकार के तीन साल के विफ ल कार्यकाल में जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं। उसी बौखलाहट में राहुल गांधी के खिलाफ  गुजरात में नारेबाजी के बाद वाहन पर पथराव कराया गया।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा अब जनता की पार्टी न होकर दो शाहों की पार्टी बन गई है। एक तानाशाह हैं तो दूसरे अमित शाह। इन्होंने ही विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास किया है।

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिमला कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुतले फूंके। जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष रितेश कपरेट और प्रदीप भुज्जा ने कहा कि गरीबों के समर्थन व उनकी आवाज उठाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस खड़ी है।

प्रदर्शन में  प्रदेश महासचिव हरभज्जन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, जिला प्रवक्ता दीपक सुंद्रियाल, बलविंदर कंवर, कसुम्पटी बीसीसी अध्यक्ष भूपेंद्र कंवर, एचएस रोहाल, पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर, कृष्ण गोपाल, दर्शन दास कश्यप, नारायण, मदन शर्मा, अजय चौहान, संजय भारद्वाज, दीपक राठौर, अक्षय, आकाश सैनी, संजय ठाकुर, नरेश दास्टा, अब्दुल्ला


रहीम, धरेंद्र गुप्ता, जय प्रकाश, अनिल बख्शी, रंजन, हरजीत मंगा, जितेंद्र, दवेंद्र रतन, शशि शेखर, राज कुमार, विनोद भाटिया, आदर्श सूद, राकेश, शिव कुमार, कृष्णा, उषा मेहता, शशि बहल, महिमा नेगी, सुमन चौधरी, ईशरा हेटा सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस, सेवादल सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed