फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPCC Chief sukhwinder singh sukhu pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary

इंदिरा ने हिमाचल को दिलाया पूर्ण राज्य का दर्जा: सुक्खू

Mon, 31 Oct 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 31 Oct 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
HPCC Chief sukhwinder singh sukhu pays tribute to Indira Gandhi on her death anniversary

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाधी की 32वीं पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती पर एक सभा का आयोजन किया गया। इनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभा में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


सुक्खू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला थीं, जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं, बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि उन्हें आयरन लेडी के नाम से संबोधित किया जाता है। 
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश का पुनर्गठन किया और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया, जिस कारण हिमाचल प्रदेश विशेष श्रेणी के राज्यों में आया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय अंग्रेज लगभग 700 रियासतों को उनकी इच्छा पर छोड़कर चले गए थे और बहुत सी रियासतें उस समय पाकिस्तान से मिलना चाहती थीं, लेकिन इस साहसी वीर ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से सब रियासतों को भारत से मिला दिया और एक अखंड भारत का

निर्माण किया जिसके लिए सरदार पटेल को लौह पुरुष की उपाधि मिली। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत गरीबी हटाओ का नारा दिया और देश से निर्धनता समाप्त करने के बीस सूत्रीय कार्यक्त्रस्मों का निर्धारण किया गया। 

ये भी रहे मौजूद 
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान, संजय सिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र चौहान, सचिव महेश शर्मा, अनीता वर्मा, प्रदीप वर्मा, बलदेव नेगी, प्रदेश सेवा दल के प्रमुख अनुराग


शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य आनंद कौशल, पूर्व विधायक आदर्श सूद, पूर्व मेयर जैनी प्रेम, विधि विभाग से राजन कोहल, महिमा नेगी, वरुण चंदेल, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप भुज्जा, प्रवक्ता दीपक सुंदरियाल, वेद प्रकाश, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी के अध्यक्ष भूपेंद्र कंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed