प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन जिलों में इन्हें नियुक्त किया पर्यवेक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न ब्लॉकों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के चौपाल ब्लॉक में पवन चौहान, कुपवी ब्लॉक में बृजराज ठाकुर, नेरवा ब्लॉक में आशा कंवर, ठियोग ब्लॉक में रितेश कपरेट, नारकंडा ब्लॉक में महेंद्र चौहान, कसुम्पटी ब्लॉक में प्रदीप वर्मा, शिमला ग्रामीण ब्लॉक में पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट, शिमला शहरी में हमींद्र ठाकुर, जुब्बल-कोटखाई ब्लॉक में हरिंद्र रावत, रामपुर ब्लॉक में देवेंद्र श्याम और रोहडू़ ब्लॉक में यशवंत छाजटा को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जिला सोलन के अर्की ब्लॉक में कुसुमलता वर्मा, नालागढ़ ब्लॉक में दीपक राठौर, दून ब्लॉक में वेद वर्मा, सोलन ब्लॉक में देवानंद वर्मा, कंडाघाट ब्लॉक में महिमा नेगी चौहान, कसौली ब्लॉक में मनजीत ठाकुर को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सिरमौर के पच्छाद ब्लॉक में संजय भंडारी, नाहन ब्लॉक में आईएन मेहता, रेणुका में रजनीश चंद्र किम्टा, पांवटा साहिब ब्लॉक में अमित नंदा, शिलाई ब्लॉक में संतराम चौहान और कफोटा ब्लॉक में अरुण मेहता को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला किन्नौर के कल्पा ब्लॉक में महेश्वर सिंह, निचार एवं पूह ब्लॉक में चंद्रप्रभा नेगी को ब्लॉक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी ब्लॉक पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने संबंधित ब्लॉक अध्यक्ष और संबंधित ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाकर हर महीने बैठक सुनिश्चित करें।