फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpca case hearing on 19th april.

एचपीसीए मामले में सुनवाई अब 19 अप्रैल को होगी

Wed, 09 Mar 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Mar 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
hpca case hearing on 19th april.
सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सुनवाई भी टली - फोटो : file photo

प्रदेश हाईकोर्ट में एचपीसीए के खिलाफ अवैध कब्जे करने के मामले में एसोसिएशन की ओर से दायर प्राथमिकी रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई 19 अप्रैल के लिए टल गयी है। याचिका में एचपीसीए ने धर्मशाला में दायर प्राथमिकी को रद्द करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


प्रदेश हाईकोर्ट ने एचपीसीए और इसके अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत देते हुए इनके खिलाफ धर्मशाला कोर्ट में चल रहे अवैध कब्जे से संबंधित मामले पर आगामी कार्रवाई पर रोक लगाई थी। न्यायाधीश राजीव शर्मा ने एचपीसीए और अनुराग ठाकुर की याचिका पर सुनवाई के पश्चात मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन


याचिका के अनुसार प्रदेश सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते एचपीसीए पर तरह-तरह के मामले दर्ज किए हैं। कांग्रेस चार्जशीट के दबाव में आकर एचपीसीए पर 1941 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्जा किये जाने का झूठा मामला बनाया गया है। प्रार्थियों के अनुसार सरकार ने एचपीसीए को 49118 वर्ग मीटर भूमि लीज पर दी है और उनका कब्जा केवल 45959 वर्ग मीटर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि एचपीसीए के कब्जे को देखा जाए तो उनके पास अभी भी 3158 वर्गमीटर भूमि आवंटित भूमि से कम है। यह मामला अवैध कब्जे का नहीं बल्कि गलती का मामला है जिसे राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त कर सुधारा जा सकता है।

सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सुनवाई भी टली
एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और संजय शर्मा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई 19 अप्रैल तक टल गई है। याचिका में याचिकाकर्ताओं ने उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने पर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की गुहार लगायी हैं।


प्रदेश हाईकोर्ट ने एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और पीआरओ संजय शर्मा को सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बड़ी राहत देते हुए निचले कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। न्यायाधीश राजीव शर्मा ने दोनों याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई के बाद चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट धर्मशाला के समक्ष चल रहे उपरोक्त मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed