HPBOSE: शिक्षक पात्रता परीक्षा में 25.6 प्रतिशत ही रहा दस विषयों का परिणाम, 24,622 अभ्यर्थी हुए फेल
परीक्षा 25.6 फीसदी रहा। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल करने वाले दो अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए बाहर कर दिया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10 विषयों में करवाई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। 33,083 अभ्यर्थियों में से 8,459 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा 25.6 फीसदी रहा। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के दौरान नकल करने वाले दो अभ्यर्थियों को एक वर्ष के लिए बाहर कर दिया है। बोर्ड ने नवंबर में परीक्षाई करवाई। ने किया। 33,083 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। 24,622 अभ्यर्थियों का परिणाम फेल घोषित किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम को शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रमाण पत्र डीजी लॉकर पर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
ग्रेस मार्क्स से भी नहीं सुधरी पास प्रतिशतता
अध्यापक पात्रता परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी चार विषयों में ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद भी पांच माह पहले घोषित हुए परिणाम की पास प्रतिशतता को भी कायम नहीं रख पाए। शिक्षा बोर्ड ने परिणाम में मेडिकल में दो, आर्ट्स, जेबीटी और संस्कृत विषय में एक-एक अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में दिया है। टेट का परिणाम पांच माह पूर्व घोषित परिणाम की अपेक्षा नौ फीसदी कम रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम पांच माह पहले निकाले गए। रिजल्ट की अपेक्षा 9 फीसदी कम रहा है। अगस्त 2025 में 10 विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम 34.53 फीसदी रहा था, जबकि इस बार घोषित 10 विषयों का परिणाम 25.60 फीसदी पर अटक गया है। इस दौरान सबसे कम परिणाम पंजाबी विषय में 5.4 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, नॉन मेडिकल विषय का परिणाम भी संतोषजनक नहीं रहा है, जबकि स्पेशल एजुकेटर विषयों में ली गई अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित परिणाम की अपेक्षा बढ़ा है।
पांच महीने बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा की पास प्रतिशतता में अंतर
विषय अगस्त 2025 जनवरी 2026 विषय अपीयर अनुपस्थित पास फेल प्रतिशतता
पंजाबी 15.38 5.4 पंजाबी 56 32 3 53 5.4
उर्दू 40.00 22.2 उर्दू 9 2 2 7 22.2
आटर्स 46.19 13.2 आर्ट्स 10,858 1168 1429 9429 13.2
मेडिकल 17.00 40.5 मेडिकल 4309 438 1743 2566 40.5
जेबीटी 30.17 33.1 जेबीटी 7574 772 2506 5067 33.1
संस्कृत 17.69 27.7 संस्कृत 1541 121 427 1114 27.7
नॉन मेडिकल 30.20 12.8 नॉन मेडिकल 5778 568 741 5037 12.8
हिंदी 29.42 41.5 हिंदी 2187 235 907 1279 41.5
एसपीएल-5 43.75 89.7 एसपीएल-5 621 118 557 64 89.7
एसपीएल-6-12 64.56 96.0 एसपीएल 150 34 144 6 96.0
कुल 34. 53 25.6