फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE: Teacher eligibility test for eight subjects from November 15, 35 thousand applications received

HPBOSE: आठ विषयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 नवंबर से, 35 हजार आवेदन मिले

Wed, 13 Nov 2024 11:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Nov 2024 11:06 AM IST
सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह 10 से 12.30 बजे तक जेबीटी विषय के लिए टेट होगा।

विज्ञापन
HPBOSE: Teacher eligibility test for eight subjects from November 15, 35 thousand applications received
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) 15 नवंबर से शुरू हो रही है। विभिन्न तिथियों को दो सत्रों में होने वाली इस परीक्षा में 35 हजार के करीब अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर लिया है।   15 नवंबर को होने वाले जेबीटी और शास्त्र विषय के लिए 95 परीक्षा केंद्रों पर 7,562 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह 10 से 12.30 बजे तक जेबीटी विषय के लिए टेट होगा। इस दौरान 6,162 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। 

विज्ञापन


  इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने 54 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। वहीं, इसी दिन दूसरे सत्र में दोपहर 2:00 बजे से 4.30 बजे तक शास्त्री विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी। 41 केंद्रों पर 1,400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद 17 नवंबर को टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल विषय के लिए टेट होगा। सुबह के सत्र में होने वाले टीजीटी आर्ट्स में बैठने वाले 13,068 अभ्यर्थियों के लिए 76, जबकि दूसरे सत्र में होने वाली टीजीटी मेडिकल विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए निर्धारित 50 परीक्षा केंद्रों पर 4,611 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए एडमिट कार्ड
शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड हासिल करने के लिए अपना आवेदन नंबर व जन्मतिथि डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed