फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE: Students will be able to evaluate themselves through the new pattern of question papers

HPBOSE: नए पैटर्न के प्रश्नपत्रों से अपना मूल्यांकन कर सकेंगे विद्यार्थी, माॅडल वेबसाइट पर अपलोड

Wed, 27 Nov 2024 12:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

शिक्षा बोर्ड ने नए पैटर्न के साथ मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर लिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने इन मॉडल प्रश्नपत्रों को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
HPBOSE: Students will be able to evaluate themselves through the new pattern of question papers
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

मार्च 2025 में नए पैटर्न के प्रश्नपत्रों के साथ होने वाली वार्षिक परीक्षाओं से पहले सूबे के बोर्ड सहित नॉन बोर्ड कक्षाओं के परीक्षार्थी बोर्ड के मॉडल प्रश्नपत्रों से अपना मूल्यांकन कर सकेंगे। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने नए पैटर्न के साथ मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर लिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने इन मॉडल प्रश्नपत्रों को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। जहां से अभ्यर्थी अपनी परीक्षाओं की तैयारी का मूल्यांकन कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024-25 की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में करवाएगा।

विज्ञापन


इस बार इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव किया है। इसमें 35 फीसदी आसान, 30 फीसदी नपे तुले और 25 फीसदी कठिन प्रश्नों को शामिल किया गया है।  नए पैटर्न के साथ इस बार बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए शिक्षा ने नए पैटर्न के साथ मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं, जहां से अभ्यर्थी आइडिया ले सकते हैं कि मार्च में  होने वाली परीक्षाओं के साथ किस प्रकार के प्रश्न और किस तरह से पूछे जा सकते हैं। 
विज्ञापन


वोकेशनल विषयों के लिए भी जारी किए मॉडल पेपर
शिक्षा बोर्ड की ओर से तैयार किए किए मॉडल प्रश्नपत्रों में वोकेशनल विषयों को भी शामिल किया गया है। वोकेशनल विषयों की परीक्षा के दौरान भी नए पैटर्न के अनुरूप ही प्रश्नों को पूछा जाएगा। ऐसे में वोकेशनल विषयों से संबंधित इन परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके चलते इन विषयों के लिए भी नए पैटर्न के अनुरूप मॉडल पेपर तैयार किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाएं इस बार प्रश्नपत्रों के नए पैटर्न के अनुसार लेगा। प्रश्नपत्रों में हुए बदलाव को मॉडल पेपरों के माध्यम से दर्शाया गया है। शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए पहले ही मॉडल पेपर जारी किए थे, वहीं अब अन्य कक्षाओं के लिए भी शिक्षा बोर्ड ने नए पैटर्न के अनुरूप मॉडल पेपर तैयार कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, जहां से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं। - डाॅ. मेजर विशाल शर्मा, सचिवशिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed