फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose result news: Formula fixed for giving marks to promoted students of class 10th in Himachal

हिमाचल: 10वीं कक्षा के प्रमोट विद्यार्थियों को अंक देने का फार्मूला तय, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

Mon, 07 Jun 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 09:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सात प्रकार की श्रेणियों के हिसाब से अंक आवंटित करेगा। इसका फार्मूला तय कर दिया है। 

विज्ञापन
hpbose result news: Formula fixed for giving marks to promoted students of class 10th in Himachal
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कोरोना की वजह से प्रमोट किए 10वीं कक्षा के 1,31,902 विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करने के लिए अंकों का फार्मूला तय कर दिया है। इन छात्र-छात्राओं को सात प्रकार की श्रेणियों के हिसाब से अंक आवंटित किए जाएंगे। इसमें नौवीं कक्षा का परिणाम, 10वीं के फर्स्ट व सेकेंड टर्म की परीक्षा, प्री बोर्ड, एनुअल पेपर, इंटरनल असेस्मेंट (आईएनए) और प्रैक्टिकल के अंकों को शामिल किया गया है। अगर एक विषय में थ्योरी समेत 100 अंक हैं तो इसमें 10 अंक नौवीं के, 10वीं की फर्स्ट और सेकेंड टर्म के 15-15, प्री बोर्ड के 40, 10वीं के लिए गए एक पेपर के 5, आईएनए के 15 अंक होंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा जिन विषयों के जितने प्रैक्टिकल हैं, उनके 5 से 25 तक अंक दिए जाएंगे।  फार्मूले के अनुसार अगर किसी विद्यार्थी ने नौवीं और 10वीं  की प्री बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी अंक लिए हैं, तो उसे 9 अंक दिए जाएंगे। 80 वाले को 8, 70 वाले को 7 और 40 फीसदी वाले को 4 अंक दिए जाएंगे। हर विषय में अंक देने के लिए बोर्ड इसी फार्मूले को अपनाएगा। फर्स्ट टर्म, सेकेंड टर्म और प्री बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को केवल पास मार्क्स 33 अंक ही दिए जाएंगे। बोर्ड ने अंकों के आवंटन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।  
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच विभिन्न श्रेणियों के आधार पर अंकों का वितरण किया है, जोकि अन्य प्रदेशों के मुकाबले काफी सुदृढ़ और पारदर्शिता भरा है। अंत तालिका तैयार करते बार मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का भी ध्यान रखा गया है। - डाॅ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा
वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड उन विद्यार्थियों को परीक्षा का मौका देगा, जोकि बोर्ड की ओर से अंक आवंटन के लिए तय किए गए मापदंडों से संतुष्ट नहीं होंगे। ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए इंप्रूव ऑफ परफॉर्मेंस के लिए एक मौका दिया जाएगा।

कंपार्टमेंट के 2654 विद्यार्थियों को मिलेंगे 33 फीसदी अंक
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमोट किया गया है। बोर्ड के पास 2654 विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट की परीक्षा देने के लिए पंजीकरण करवाया था, जिन्हें अब मिनिमन पासिंग मार्क्स के साथ प्रमोट कर दिया गया है। इसके अलावा इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर यह नीति जारी नहीं होगी, क्योंकि वे पहले ही पास थे। वहीं इस बार विद्यार्थियों के पास किसी भी प्रकार का री-चैकिंग और री-इवेलवेशन का कोई भी मौका नहीं होगा।


प्रमोट नहीं होंगे एसओएस के 4883 विद्यार्थी
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एसओएस के तहत परीक्षा देने वाले 4883 विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं करेगा। इनमें से बिना टीओसी के डायरेक्ट एडमिशन वाले 2413 और अंक सुधार परीक्षा वाले 2470 विद्यार्थी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से प्रमोट नहीं किया जाएगा। क्योंकि इन छात्रों का बोर्ड के पास किसी भी प्रकार पिछला कोई रिकार्ड नहीं है।  वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त विषय, री अपीयर और टीओसी के साथ सभी विषयों में परीक्षा देने वाले एसओएस के छात्रों को भी प्रमोट कर दिया जाएगा। इनके लिए मैरिट लिस्ट मार्च और अप्रैल माह में हुई 10वीं की परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed