फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Result 2019: govt school students dominates in 12th class merit list

HPBOSE: 12वीं की मेरिट में इन जिलों का दबदबा, सरकारी स्कूलों का डंका

Tue, 23 Apr 2019 03:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Result 2019: govt school students dominates in 12th class merit list

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं की मेरिट लिस्ट में शिमला और बिलासपुर के मेधावियों का दबदबा रहा है। जबकि, दुर्गम जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति से एक भी विद्यार्थी मेरिट में स्थान नहीं बना सका है।

विज्ञापन


तीनों संकायों के कुल 58 टॉप-10 स्थानों पर दोनों जिलों से एक भी बच्चे का नाम शामिल नहीं हैं। जमा दो में शिमला और बिलासपुर ने सर्वाधिक नौ-नौ टॉपर्स हैं। हमीरपुर और कुल्लू सात-सात टॉपर के साथ दूसरे कांगड़ा और ऊना छह-छह टॉपर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


सिरमौर से पांच, मंडी से चार, सोलन से तीन और चंबा से दो बच्चों ने मेधावी सूची में दर्ज करवाए हैं। इसके अलावा कला संकाय में लाहौल-स्पीति और किन्नौर के साथ सोलन से एक भी टॉपर्स नहीं है, जबकि वाणिज्य में चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, लाहौल-स्पिति और किन्नौर, विज्ञान में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और सिरमौर से एक भी टॉपर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का डंका, प्राइवेट पिछड़े

HPBOSE Result 2019: govt school students dominates in 12th class merit list
12वीं कक्षा के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला

मनमानी फीस वसूली के विवाद में फंसे निजी स्कूल इस बार टॉपर देने में सरकारी स्कूलों से पिछड़ गए। कला, वाणिज्य और विज्ञान के कुल 58 मेधावी बच्चों की सूची में 31 सरकारी और 27 निजी स्कूलों के हैं। टॉप-3 में कुल 11 नामों में से निजी स्कूलों के सात, जबकि सरकारी स्कूल के चार बच्चे हैं।

कला संकाय में टॉप-10 में कुल 18 में से 17 सरकारी और निजी स्कूल का एक ही छात्र है। वाणिज्य की टॉप-10 सूची में नौ सरकारी और चार निजी, जबकि विज्ञान संकाय में कुल 27 टॉप-10 में से 22 निजी और पांच सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं।

मेधावियों और शिक्षकों को सम्मानित करेगा बोर्ड
शिक्षा बोर्ड मेधावी बच्चों के अलावा अच्छे परिणाम देने वाले अध्यापकों को सम्मानित करेगा। इसके लिए बोर्ड जुलाई में सम्मान समारोह आयोजित करेगा। 

50 फीसदी घटे नकल के मामले

HPBOSE Result 2019: govt school students dominates in 12th class merit list
सांकेतिक तस्वीर

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में पिछले साल के मुकाबले इस बार नकल के मामले 50 फीसदी कम आए हैं। साल 2018 में बोर्ड की परीक्षाओं में 1000 से अधिक नकल के मामले सामने आए थे, जो इस बार 450 रह गए हैं। इसमें 344 जमा दो, दसवीं में 104 और मिडल में मात्र दो नकल के मामले सामने आए हैं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम को घोषित करने में इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल के मुकाबले जमा दो का परिणाम दो दिन पहले निकाला गया है। पिछले साल 24 अप्रैल को जमा दो का परिणाम आया था।

शीघ्र परिणाम देने के ये हैं फायदे
जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के बाद कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश सहित विभिन्न संस्थाओं में नौकरियों के लिए आवेदन मई-जून माह में मांगे जाते हैं। आवेदन करते समय कई फार्मों में जमा पास की शर्त रखी गई होती है। ऐसे में परिणाम देरी से आने के कारण कई बच्चे इस फार्मों को नहीं भर पाते थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed