फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Question papers of five years will be available on the website of Himachal School Education Board

HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पांच साल के प्रश्नपत्र, परीक्षार्थी कर सकेंगे मूल्यांकन

Tue, 13 May 2025 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 May 2025 11:28 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी वेबसाइट पर पिछले पांच वर्ष के प्रश्नपत्रों को उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
HPBOSE: Question papers of five years will be available on the website of Himachal School Education Board
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी वेबसाइट पर पिछले पांच वर्ष के प्रश्नपत्रों को उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। इससे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। अब तक शिक्षा बोर्ड केवल मॉडल प्रश्नपत्र ही अपनी वेबसाइट पर अपलोड करता रहा है। शिक्षा बोर्ड के साथ राजकीय अध्यापक संघ की फरवरी में बैठक हुई थी, इसमें संघ ने बोर्ड प्रबंधन से पिछले पांच वर्षों के बोर्ड के प्रश्नपत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

विज्ञापन


इस पर बोर्ड प्रबंधन ने उन्हें वेबसाइट पर पिछले पांच वर्ष के प्रश्नपत्र मुहैया करवाने के लिए हामी भरी थी। इसी के चलते अब शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने इस पर कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन पिछले पांच वर्षों में परीक्षा में आए प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इस दौरान प्रश्नपत्रों को स्कैन कर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र बैंक भी तैयार कर रहा है, जिससे भी बोर्ड के परीक्षार्थियों को अपना मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed