उल्टा छाप दिया दसवीं के गणित का प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों ने ऐसे दी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रश्नपत्र के गलत प्रिंटिंग का मामला सामने आया है। मंगलवार को प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह के सत्र में सैकड़ों परीक्षार्थियों ने गणित की परीक्षा दी।
हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों पर बंटे ए-सीरीज के प्रश्नपत्रों में एक पृष्ठ उल्टा छपा था, जिसे किसी भी दिशा में घुमाने पर भी नहीं पढ़ा जा सका। इसे केवल शीशे के सामने रखकर ही पढ़ा जा सकता था। इससे परीक्षार्थी परेशान हुए।
परीक्षार्थियों के केंद्र अधीक्षक से मामला उठाया तो उन्होंने इसे स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के ध्यान में भी लाया, लेकिन एक पृष्ठ पर अंकित सभी प्रश्नों को हल करने से परीक्षार्थी वंचित रह गए।
दिए जाएंगे कृपांक: बोर्ड अध्यक्ष
कुछ विद्यार्थी इसमें वैकल्पिक दो प्रश्न तो कुछ दो से अधिक प्रश्नों की बात कर रहे थे। परीक्षार्थियों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से कृपांक देने की मांग की है। उधर, हमीरपुर जिला के एक परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि ए-सीरिज के प्रश्नपत्र में एक पेज उल्टा छपा था, जिसके चलते परीक्षार्थियों को सवाल हल करने में परेशानी हुई।
बोर्ड के अधिकारियों को इससे अवगत करवा दिया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि गलत प्रश्नपत्र प्रकाशित होने के मामले की जांच की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों के बदले कृपांक दिए जाएंगे।