फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Now 10th and 12th class annual examinations will start from March 1, revised schedule released

HPBOSE Exam: अब 1 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल जारी

Thu, 25 Jan 2024 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jan 2024 11:06 AM IST
सार

शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च की बजाय अब 1 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को संशोधित शेड्यूल जारी किया है। 

विज्ञापन
HPBOSE: Now 10th and 12th class annual examinations will start from March 1, revised schedule released
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च की बजाय अब 1 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को संशोधित शेड्यूल जारी किया है। बोर्ड की ओर से 19 जनवरी तक छात्र, अभिभावकों, अध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से डेटशीट के संदर्भ में आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के सहित तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षाओं की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की है। दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह के सत्र में होगी। 

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं की नियमित और एसओएस परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। 26 फरवरी से तीसरी, पांचवीं की नियमित और 2 मार्च से आठवीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से ही नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित परीक्षाएं शुरू होंगी। तीसरी की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 फरवरी को पर्यावरण शिक्षा, 28 फरवरी को हिंदी और 29 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा होगी। पांचवीं कक्षा की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 फरवरी को हिंदी, 28 फरवरी को पर्यावरण शिक्षा और 29 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन

10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
दसवीं कक्षा की नियमित और एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 1 मार्च से शुरू होंगी। इस दौरान 1 मार्च को गणित, 4 मार्च को साइंस एंड टेक्नोलाजी, 6 मार्च को सोशल साइंस, 7 को होम सांइस, 9 को अंग्रेजी और 11 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 12 मार्च को आर्ट, अर्थशास्त्र, काॅमर्स (एलिमेंटस ऑफ बिजनेस/एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपिंग अंग्रेजी और हिंदी), ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, अीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर और अपीरल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 13 मार्च को उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, पंजाबी, 14 को म्यूजिक स्वर, 15 को म्यूजिक वाद्ययंत्र, 16 को कंप्यूटर सांइस और 18 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।

आठवीं कक्षा की दो मार्च को अंग्रेजी, 4 को गणित की परीक्षा
आठवीं कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षाओं में 2 मार्च को अंग्रेजी, 4 मार्च को गणित, 5 मार्च को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग विषय की नियमित परीक्षा, 6 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 9 मार्च को विज्ञान, 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत वाद्य, संगीत, पंजाबी, उर्दू आदि विषय की परीक्षाएं होंगी। नौवीं की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलुगू, 28 को आर्ट-ए, न्यूजिक, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, 29 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 1 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 2 मार्च को हिंदी, 4 को गणित, 5 को आर्ट-बी और 6 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को इकोनॉमिक्स, 28 को जियोग्राफी, 29 को कैमिस्ट्री, 1 मार्च को राजनीतिक शास्त्र, 2 को अकाउंट्स, फिजिक्स, 4 को गणित, 5 को सामाजिक विज्ञान, 6 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 7 को हिंदी, उर्दू, 9 को संस्कृत, 11 को सोशियोलॉजी, 12 को इतिहास, 13 को शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर साइंस, 14 को म्यूजिक, 15 को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस, 16 को फिलोस्फी, 18 को फ्रेंच, 19 को डांस, 20 को फाइन आर्ट, 21 को साइकोलॉजी और 22 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन

12वीं कक्षा की नियमित-एसओएस की परीक्षाएं भी 1 से 
12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं भी 1 मार्च से सुबह के सत्र में 8:45 से 12 बजे तक होंगी। 1 को बिजनेस स्टडी, 2 को अंग्रेजी, 4 को कैमिस्ट्री, 5 को इकॉनोमिक्स, 6 को बायोलॉजी , 7 को हिस्ट्री, 9 को एकाउंटेंसी और फिजिक्स, 11 को संस्कृत, 12 को राजनीतिक शास्त्र, 13 को गणित, 14 को हिंदी-उर्दू, 15 को मनोविज्ञान, 16 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 18 को समाजशास्त्र, 19 को जियोग्राफी, 20 को होम साइंस की परीक्षा होगी। 21 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, योगा, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन (एनएसक्यूएफ), प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपीयर मेडअप एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 22 को म्यूजिक हिंदोस्तानी, इंस्ट्रूमेंटल मेलोडिक और परक्यूजन, 23 को डांस, 26 को फाइन आर्ट्स, 27 को फ्रेंच, 28 को फिलॉसफी, 30 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed