{"_id":"5b926a0e867a557f5d4c2e92","slug":"hpbose-electronic-gadgets-not-allowed-in-examination-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिला तो इन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिला तो इन पर होगी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठ और नौ सितंबर को होने वाली टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के दौरान परीक्षा केंद्र में किसी अभ्यर्थी से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाए जाने पर केंद्र अधीक्षक भी जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाए जाने पर अभ्यर्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। केंद्र अधीक्षक पर भी कार्रवाई की होगी। टेट में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आठ और नौ सितंबर को स्कूल शिक्षा बोर्ड दो सत्रों में टेट का संचालन करेगा।
विज्ञापन
इसमें आठ सितंबर को टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक होगी। मेडिकल की परीक्षा सायं दो से साढ़े चार बजे तक संचालित की जाएगी। नौ सितंबर को पंजाबी की परीक्षा सुबह और उर्दू की परीक्षा सायंकालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन
दो दिन दो सत्रों में होने वाली चार विषयों के टेट में 43 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठेंगे। इसमें सर्वाधिक 36707 आवेदक टीजीटी आर्ट्स के होंगे, जबकि टीजीटी मेडिकल के 6384, पंजाबी के 463 और उर्दू के 100 आवेदक हैं।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि आठ और नौ सितंबर को होने बाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।