{"_id":"642eb73acb077e438c0b6a03","slug":"hpbose-dharamshala-will-start-checking-of-answer-sheets-from-11-april-2023-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: दसवीं, बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 11 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: दसवीं, बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 11 अप्रैल से
Thu, 06 Apr 2023 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:43 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 11 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के नियमित, एसओएस परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 11 अप्रैल से शुरू करेगा। बोर्ड ने प्रतिनियुक्त किए गए अध्यापकों को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2023 में संचालित की गई दसवीं, जमा दो की नियमित टर्म-2 परीक्षाओं और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की दसवीं और जमा दो कक्षा के विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 11 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश भर में 43 मूल्यांकन केंद्रों पर दसवीं कक्षा की अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत, जबकि जमा दो कक्षा की अंग्रेजी, हिंदी, भौतिक विज्ञान और रसायन विभाग विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन अध्यापकों को इन विषयों के मूल्यांकन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है, वह 11 अप्रैल से मूल्यांकन केंद्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन