फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala will declare plus two and matric results in between 18 to 20 June 2022

HPBOSE Dharamshala: 18 से 20 जून के बीच आएगा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 18 से 20 जून के बीच बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को घोषित कर सकता है। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अभी रिजल्ट कपांइलिंग का कार्य चला हुआ है।

विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala will declare plus two and matric results in between 18 to 20 June 2022
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अभी बोर्ड मुख्यालय में रिजल्ट कपांइलिंग का कार्य चल रहा है, जिसे पूरा करने में अभी समय लगेगा। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम निकालने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि अभी एक हफ्ते का समय परिणाम आने में लग सकता है। पहले बारहवीं का परिणाम निकाला जाएगा। इसके बाद 10वीं कक्षा का परिणाम निकल सकता है। 

विज्ञापन


बोर्ड प्रबंधन रिजल्ट निकालने को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार अभी रिजल्ट कपांइलिंग का कार्य चला हुआ है। बोर्ड प्रबंधन फर्स्ट टर्म की सूचियां बना चुका है, जबकि दूसरे टर्म की सूचियों को तैयार किया जाना है। इसके बाद तैयार होने वाले रिजल्ट को एक बार फिर से जांचा जाएगा। ताकि तैयार किए गए रिजल्ट में किसी तरह की गलती न रहे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बोर्ड प्रबंधन 18 से 20 जून के बीच बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को घोषित कर सकता है। 
विज्ञापन


लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। बोर्ड प्रबंधन रिजल्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। सब कुछ तय शेड्यूल के में हुआ तो रिजल्ट को 18 से 20 जून के बीच निकाला जा सकता है। अभी तक रिजल्ट कंपाइलिंग का कार्य चला हुआ है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed