{"_id":"646b65a6bd63494b650be865","slug":"hpbose-dharamshala-will-declare-10th-result-this-week-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: दसवीं का परीक्षा परिणाम इसी हफ्ते निकालेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: दसवीं का परीक्षा परिणाम इसी हफ्ते निकालेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड
Mon, 22 May 2023 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 May 2023 06:23 PM IST
सार
बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अगले तीन-चार दिन में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद अब दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम को स्कूल शिक्षा बोर्ड इसी सप्ताह घोषित करेगा। रिजल्ट घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिजल्ट तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। जिसे इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अगले तीन-चार दिन में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। दसवीं कक्षा का परिणाम लगभग तैयार है। रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है, कोशिश रहेगी कि परिणाम को इसी सप्ताह घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में टर्म प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसमें बोर्ड कक्षाओं की दो टर्मों में परीक्षाएं होती हैं। पहले टर्म की परीक्षाएं सितंबर माह में हुई थीं, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षाएं मार्च माह में हुईं। प्रदेश भर में 2,200 के करीब परीक्षा केंद्रों में 90 हजार के लगभग विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन