फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE dharamshala term 2 exam date sheet for 12th and 10th Class

शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: 10वीं-12वीं की अंतिम डेटशीट जारी, टर्म-2 की परीक्षाएं 22 मार्च से होंगी, प्रैक्टिकल 23 अप्रैल से

Sat, 05 Mar 2022 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Mar 2022 06:56 PM IST
सार

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। 12वीं  कक्षा की परीक्षाएं 1.45 से शाम पांच बजे तक होंगी।

विज्ञापन
HPBOSE dharamshala term 2 exam date sheet for 12th and 10th Class
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 22 मार्च से लेगा। 22 मार्च से 12वीं, जबकि 26 मार्च से दसवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस संदर्भ में अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। 12वीं  कक्षा की परीक्षाएं 1.45 से शाम पांच बजे तक होंगी। परीक्षाओं के दौरान परीक्षा संचालन में नियुक्त पूरे स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा हाल में सामाजिक दूरी को अपनाते हुए बैठने की व्यवस्था करनी होगी। 

विज्ञापन


10वीं कक्षा की डेटशीट
26 मार्च को दसवीं की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 28 को हिंदी, 29 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 30 को अंग्रेजी और 31 मार्च को स्वर संगीत विषय की परीक्षा होगी। एक अप्रैल को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल व तेलुगू, दो अप्रैल को गणित और चार अप्रैल को कला-ए, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपीरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। पांच अप्रैल को वाद्य संगीत, छह को सामाजिक विज्ञान, सात को गृह विज्ञान और आठ को कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


12वीं कक्षा की डेटशीट
22 मार्च को 12वीं कक्षा की गणित, 23 को संगीत, 24 को बॉयोलाजी, बिजनेस स्टडी व हिस्ट्री, 25 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 26 को केमिस्ट्री व हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत, 30 को अकाउंटेंसी व फिजिक्स और 31 मार्च को होम साइंस विषय की परीक्षा होगी। एक अप्रैल को फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स व हार्डवेयर और प्लंबर की परीक्षा होगी। दो अप्रैल को डांस व फाइनल आर्ट, चार अप्रैल को इकोनोमिक्स, पांच को फिलॉस्पी, फ्रेंच व उर्दू, छह को जियोग्राफी, सात को साइकोलॉजी, आठ को पॉलिटिकल साइंस, 12 को सोशियोलॉजी और 13 अप्रैल को लोक प्रशासन की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 से 30 अप्रैल के बीच होंगी 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं-12वीं कक्षा की टर्म-2 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर बोर्ड की ओर से घोषित तिथियों के अनुरूप ही आंतरिक रूप से प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवानी होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मैट्रिक और 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-2 की प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित विद्यालयों में लिखित परीक्षा के बाद आंतरिक रूप से संचालित करेंगे।

10वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 23 अप्रैल से 27 अप्रैल और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगी। शैक्षणिक सत्र 2021-22 की टर्म-2 परीक्षा में मैट्रिक व 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा का संचालन आंतरिक रूप से विद्यालय अपने स्तर पर प्रश्न पत्र सैट करके बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई तिथियों में ही करवाना होगा। बोर्ड किसी भी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र स्कूलों को नहीं भेजेगा।


पहले आवंटित रोलनंबर ही होंगे मान्य
स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि 10 मार्च से संचालित की जा रही 10वीं व 12वीं कक्षा की टर्म-1 की विशेष परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए नवंबर, 2021 में संचालित परीक्षाओं के लिए आवंटित रोल नंबर ही मान्य होंगे। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्र समन्वयक/प्रधानाचार्य तथा इस परीक्षा के लिए नियुक्त केंद्र अधीक्षक नवंबर 2021 में संचालित टर्म-1 की परीक्षाओं के लिए जारी रोल नंबरों के अंतर्गत ही दिनांक सूची अनुसार परीक्षाओं का संचालन करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed