फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala term 1 exams 66 candidates will appear in exam special chance

शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: 10वीं के 66 अभ्यर्थी देंगे टर्म-1 की विशेष परीक्षा

Sun, 06 Mar 2022 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Mar 2022 07:57 PM IST
सार

बोर्ड ने यह विशेष परीक्षा उन परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की है, जो टर्म-1 की पहले हुई परीक्षा के दौरान या तो कोविड पॉजिटिव थे या बीमारी आदि अन्य कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे।

विज्ञापन
hpbose dharamshala term 1 exams 66 candidates will appear in exam special chance
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से टर्म-1 की विशेष परीक्षा 10वीं कक्षा के 66 परीक्षार्थी देंगे। बोर्ड ने यह विशेष परीक्षा उन परीक्षार्थियों के लिए आयोजित की है, जो टर्म-1 की पहले हुई परीक्षा के दौरान या तो कोविड पॉजिटिव थे या बीमारी आदि अन्य कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे। इन छात्रों का भविष्य खराब न हो, इसके लिए बोर्ड प्रबंधन इस विशेष परीक्षा का आयोजन करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


10वीं कक्षा के करीब 66 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने टर्म-1 की परीक्षा के लिए पात्र पाया है। उनकी यह परीक्षाएं 10 मार्च से आरंभ होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि विशेष परीक्षाएं निर्धारित तिथियों को पूर्व में आयोजित टर्म-1 परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में ही आयोजित करवाया जाएगा। परीक्षाएं संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक के समन्वयन में आयोजित होंगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों, उपाधीक्षकों, पर्यवेक्षकों और अन्य स्टाफ की नियुक्तियों के लिए संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य को प्राधिकृत किया है। इस दौरान इन परीक्षार्थियों को अलग से रोलनंबर जारी नहीं किए जाएंगे, बल्कि उन्हें पुराने जारी रोलनंबरों के आधार पर ही परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed