फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala sos 126 candidates failed in exams

HPBOSE: 126 अभ्यर्थी पांच साल में भी पास नहीं कर पाए 8वीं-10वीं-12वीं की एसओएस परीक्षा

Mon, 23 Jan 2023 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Jan 2023 12:06 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और जमा दो की एसओएस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें 126 छात्रों को फेल घोषित किया गया है। इनमें से आठवीं कक्षा का एक विद्यार्थी, 10वीं के 32 और जमा दो कक्षा के 93 परीक्षार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन
hpbose dharamshala sos 126 candidates failed in exams
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच साल में नौ मौके, पर हर बार नतीजा फेल। यह हाल 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के 126 विद्यार्थियों का है। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के ये विद्यार्थी नौ बार परीक्षा देने के बाद भी इसे पास नहीं कर सके। ये अभ्यर्थी पिछले पांच साल से परीक्षा दे रहे थे, लेकिन हर बार फेल हुए। उनके पास इस परीक्षा को पास करने का अंतिम मौका बोर्ड की ओर से सितंबर ह में ली गई परीक्षा में था, लेकिन वे इसे भी भुना नहीं पाए। अब इन्हें फिर से स्कूल शिक्षा बोर्ड में पंजीकरण करवाना होगा। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और जमा दो की एसओएस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें 126 छात्रों को फेल घोषित किया गया है। इनमें से आठवीं कक्षा का एक विद्यार्थी, 10वीं के 32 और जमा दो कक्षा के 93 परीक्षार्थी शामिल हैं। हैरानी इस बात की है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इन परीक्षार्थियों को एसओएस के तहत पंजीकरण के बाद इस परीक्षा को पास करने के लिए पांच साल में नौ मौके दिए, लेकिन वे इसे भुना नहीं पाए, जिसके चलते स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन्हें फेल घोषित कर दिया है। अब इन परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए नए सिरे से पंजीकरण करवाने की जरूरत होगी। संवाद
विज्ञापन


126 विद्यार्थी पिछले पांच साल में 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। इन्हें नौ बार परीक्षा देने का मौका था। इन विद्यार्थियों ने सारे मौके गंवा दिए हैं। अब इन्हें फिर से पंजीकरण करवाना होगा, तभी यह परीक्षा में बैठ सकेंगे। पंजीकरण नहीं करवाया तो परीक्षा देने से विद्यार्थी वंचित कर दिए जाएंगे। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed