फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala revised final datesheet of class 10th

धर्मशाला: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संशोधित की 10वीं कक्षा की फाइनल डेटशीट

Mon, 07 Mar 2022 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Mar 2022 11:52 AM IST
सार

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कुछ विषयों की परीक्षा में एक दिन का भी अतिरिक्त समय नहीं था। छात्रों की मांग पर बोर्ड प्रबंधन ने दूसरे दिन ही इस डेटशीट में संशोधन कर पहले आठ अप्रैल को समाप्त होने वाली परीक्षा को 13 अप्रैल तक बढ़ाया है।

विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala revised final datesheet of class 10th
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच मार्च को जारी 10वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। दसवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 26 मार्च से 13 अप्रैल तक होंगी। कई विषयों की परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने यह बदलाव छात्रों की मांग पर किया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने पांच मार्च को 10वीं कक्षा की टर्म-2 की अंतिम डेटशीट जारी की थी, उस पर कुछ छात्रों और अभिभावकों ने सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कुछ विषयों की परीक्षा में एक दिन का भी अतिरिक्त समय नहीं था। छात्रों की मांग पर बोर्ड प्रबंधन ने दूसरे दिन ही इस डेटशीट में संशोधन कर पहले आठ अप्रैल को समाप्त होने वाली परीक्षा को 13 अप्रैल तक बढ़ाया है। एक विषय की परीक्षा के बाद दूसरे विषय की परीक्षा के लिए एक से दो दिन का समय भी दिया है। 
विज्ञापन


दसवीं कक्षा की संशोधित डेटशीट
दसवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं अब 26 मार्च से 13 अप्रैल तक होंगी। 26 मार्च को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 28 को हिंदी, 29 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 30 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल और तेलुगु विषय की परीक्षा होगी। 31 मार्च को स्वर संगीत, एक अप्रैल को वाद्य संगीत, चार को अंग्रेजी, छह को सामाजिक विज्ञान, आठ को कंप्यूटर साइंस, 11 को गणित, 12 को गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 13 अप्रैल को कला-ए, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संकाय के छात्रों को भी मिले राहत
विज्ञान संकाय के छात्रों ने बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा की टर्म-2 की डेटशीट में बदलाव की मांग उठाई है। छात्रों मनसा राम, जसवंत सिंह, सोहन लाल, मोहन लाल, पंकज, भागेश, गोविंद और राजकुमार ने बताया कि 22 मार्च से शुरू हो रहीं 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय की परीक्षाओं में पहला पेपर गणित का है।

एक अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं। इस दौरान साइंस विषय की परीक्षाओं के दौरान छात्रों को पढ़ने का समय नहीं दिया गया है, क्योंकि पेपरों के बीच गैप बहुत कम है। उन्होंने बोर्ड से मांग की है कि उन्हें राहत देते हुए डेटशीट में बदलाव किया जाए। 


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षा की जारी डेटशीट में संशोधन किया है। नई डेटशीट के अनुसार अब परीक्षाएं 26 मार्च को शुरू होंगी। 13 अप्रैल को समाप्त होंगी। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed