{"_id":"622350d1a606b9220f715abd","slug":"hpbose-dharamshala-gave-chance-to-candidates-to-deposit-re-evaluation-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर फीस देना भूले 144 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर फीस देना भूले 144 परीक्षार्थी
Sun, 06 Mar 2022 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:52 PM IST
सार
बोर्ड ने नवंबर 2021 में दसवीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं ली थीं। जनवरी में इन परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया था। परिणाम के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था। बोर्ड के पास 144 ऐसे परीक्षार्थी बच गए हैं, जिन्होंने अभी तक फीस जमा नहीं करवाई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से नवंबर में संचालित की गई दसवीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षाओं के असंतुष्ट परीक्षार्थियों ने बोर्ड के पास पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। 144 ऐसे परीक्षार्थी हैं, जिन्होंने आवेदन तो कर दिया, लेकिन फीस भरना भूल गए हैं। टर्म-1 परीक्षा के जिन अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, उन्हें बोर्ड ने 11 मार्च तक फीस जमा करवाने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने नवंबर 2021 में दसवीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं ली थीं। जनवरी में इन परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित कर दिया था। परिणाम के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था। बोर्ड के पास 144 ऐसे परीक्षार्थी बच गए हैं, जिन्होंने अभी तक फीस जमा नहीं करवाई है। इनमें दसवीं के 51 अभ्यर्थी शामिल हैं। 12वीं कक्षा में 93 अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
प्रति विषय अभ्यर्थियों को भरने हैं 500 रुपये
पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रति विषय के हिसाब से 500 रुपये भरने हैं। दसवीं कक्षा में एक विषय में फीस भरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 39, दो विषयों की फीस भरने वालों संख्या सात, तीन विषयों के दो और चार विषयों के लिए एक अभ्यर्थी ने आवेदन किया था, लेकिन अभी तक फीस नहीं भरी है। दो अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने पांच विषयों के लिए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर फीस जमा नहीं करवाई है। 12वीं कक्षा में एक विषय के लिए 66, दो के लिए 21, तीन के लिए पांच और चार विषयों के लिए एक अभ्यर्थी शेष बचा है, जिसने फीस जमा नहीं करवाई है।
विज्ञापन
दसवीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षाएं नवंबर में हुई थीं। कुछ अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने अभी पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित फीस जमा नहीं करवाई है। ऐसे अभ्यर्थी 11 मार्च तक ऑफलाइन शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा करवा दें। अन्यथा उनके आवेदन को रद्द माना जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, एचपी बोर्ड धर्मशाला