फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala exam centres on the name savitribai phule

बोर्ड परीक्षाओं में सावित्री बाई फुले के नाम से होंगे 52 केंद्र

Mon, 02 Mar 2020 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर पंकज चब्बा, अमर उजाला नेटवर्क, संतोषगढ़ (ऊना)
पंकज चब्बा, अमर उजाला नेटवर्क, संतोषगढ़ (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Mar 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
hpbose dharamshala exam centres on the name savitribai phule
फाइल फोटो

प्रथम महिला शिक्षक और समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के नाम से बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 52 परीक्षा केंद्रों को अलंकृत किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा केंद्रों में केंद्र अधीक्षक और उपाधीक्षक के तौर पर महिला शिक्षक ही ड्यूटी देंगी। जहां इन परीक्षा केंद्रों पर महिलाओं की ही तैनाती रहेगी। वहीं, परीक्षा केंद्रों के बाहर भी देश की प्रथम महिला शिक्षक का नाम दर्शाया जाएगा। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से चार मार्च से प्रदेश भर में संचालित की जा रही परीक्षाओं के लिए प्रदेश के दस जिलों में 52 ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जो सावित्री बाई फुले के नाम से चलेंगे। 52 चयनित परीक्षा केंद्रों में कांगड़ा जिले में तेरह, चंबा में तीन, हमीरपुर में छह, बिलासपुर में चार, कुल्लू में दो, मंडी में छह, शिमला में सात, सिरमौर में चार, सोलन में तीन और ऊना में चार परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना भी संबंधित स्कूलों को प्रेषित कर दी गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बोर्ड कार्यालय की ओर से नियुक्त महिला शिक्षक किन्हीं अपरिहार्य कारणों से चयनित केंद्र में अपनी उपस्थिति देनें में असमर्थ रहती है, तो इस स्थिति में उन के स्थान पर केवल महिला अध्यापक को ही नियुक्त किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed