फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala decision on board classes exam on CBSE pattern

सीबीएसई के पैट्रन को देखकर ही अगले सत्र की परीक्षाओं पर फैसला लेगा हिमाचल

Thu, 31 Dec 2020 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala decision on board classes exam on CBSE pattern
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई के परीक्षा पैट्रन को देखने के बाद ही हिमाचल में अगले वर्ष स्कूलों में परीक्षाएं ली जाएंगी। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई स्कूल शिक्षा बोर्ड और विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ प्रस्ताव रखे गए।

विज्ञापन


सभी प्रस्तावों पर चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि पहले यह देखा जाएगा कि सीबीएसई किस तरह से परीक्षाएं  करवाएगा। उसके बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड फैसला लेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी की अभूतपूर्व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माताओं और शिक्षकों को शिक्षा प्रदान करने के लिए एक नई प्रणाली तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए यह करना जरूरी हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा बोर्ड को स्कूल स्तर पर विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए एक ठोस प्रस्ताव तैयार करना चाहिए। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी, शिक्षा सचिव राजीव शर्मा और निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed