{"_id":"62ac654d0dfd1b2dae0d58ad","slug":"hpbose-dharamshala-d-el-ed-cet-2022-conducted-on-19-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE D.El.Ed CET 2022: पहली बार डाइट की निगरानी में होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE D.El.Ed CET 2022: पहली बार डाइट की निगरानी में होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा
Fri, 17 Jun 2022 04:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:59 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा पहली बार डाइट की निगरानी में करवाई जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पहली बार डाइट की निगरानी में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा प्रदेश के 125 केंद्रों पर 19 जून को होगी। इसमें सभी जिले की डाइट को फ्लाइंग स्क्वायड बनाने का जिम्मा भी दिया गया है। यह फ्लाइंग स्क्वायड परीक्षा खत्म होने तक केंद्रों पर ही रहेगा। इसके लिए डाइट को पत्र भी प्राप्त हो गए हैं। परीक्षा में प्रदेश भर से 20, 381 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। जिन्हें एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा पहली बार डाइट की निगरानी में करवाई जा रही है। इससे पहले यह परीक्षा केंद्र प्रभारी की अध्यक्षता में होती रही है। डाइट सोलन के प्रिसिंपल चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पहली बार इस प्रवेश परीक्षा के लिए डाइट को जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सोलन के नौ केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। जहां पर डाइट शिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
इन जिला में इतने परीक्षा केंद्र
प्रवेश परीक्षा के लिए सोलन से नौ, ऊना में आठ, सिरमौर में 15, शिमला में 10, मंडी में 24, लाहौल-स्पीति में तीन, कुल्लू छह, किन्नौर में एक, कांगड़ा में 16, हमीरपुर में 10, चंबा में 12 और बिलासपुर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन