फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE dharamshala 12th class toppers number reached to 113

HPBOSE: 92 से बढ़कर 113 पहुंची शिक्षा बोर्ड के 12वीं के टॉपरों की संख्या

Sun, 25 Sep 2022 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Sep 2022 12:30 PM IST
सार

पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद घोषित किए गए परिणाम के बाद टॉप-10 सूची में शामिल छात्रों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई है।

विज्ञापन
HPBOSE dharamshala 12th class toppers number reached to 113
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद 12वीं की मेरिट सूची में भी खासा बदलाव हुआ है। सबसे ज्यादा बदलाव साइंस संकाय में देखने को मिला है, जहां 10 और छात्रों की एंट्री टॉप-10 की सूची में हुई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की मार्च में आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जून में घोषित किया था।

विज्ञापन


इस दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई थी आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस विषय की टॉप-10 सूची में 92 छात्रों ने अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद बोर्ड ने अपने परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का मौका दिया था। इस दौरान कई छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था, जबकि बोर्ड प्रबंधन की ओर से इसका परिणाम भी अभी हाल ही में घोषित किया था। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए इस परिणाम के बाद 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में भी खासा बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद घोषित किए गए परिणाम के बाद टॉप-10 सूची में शामिल छात्रों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई है। इस दौरान कॉमर्स संकाय में पहले जहां 19 विद्यार्थी टॉप-10 की सूची में शामिल थे, वहीं अब यह संख्या बढ़ कर 23 हो गई है। दूसरी ओर, आर्ट्स संकाय की जून में घोषित टॉप-10 सूची में 20 विद्यार्थी शामिल थे, जबकि अब यह संख्या 27 पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस विषय की टॉप-10 की सूची में 10 छात्रों का इजाफा हुआ है तथा अब साइंस संकाय में टॉप-10 सूची में पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या 63 पहुंच गई है। उधर, बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद मेरिट लिस्ट में कुछ बदलाव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed