HPBOSE 10Th Class Result Update: हिमाचल में इस दिन घोषित हो सकता है 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्रयास था कि 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को 24 जून तक घोषित कर दिया जाए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रिजल्ट को पूरी तरह से तैयार नहीं किया जा सका। अब रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम इस बार टर्म-1 और टर्म-2 प्रणाली के तहत लेट हुआ है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्रयास था कि 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को 24 जून तक घोषित कर दिया जाए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद रिजल्ट को पूरी तरह से तैयार नहीं किया जा सका। दोनों टर्मों के अंकों का मिलान करने में ज्यादा समय लगने के चलते परिणाम निर्धारित तिथि तक कंपाइल नहीं हुआ। अब प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 29 जून को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 10वीं कक्षा में 90,625 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि बोर्ड प्रबंधन 29 जून को सुबह 11 बजे रिजल्ट को घोषित कर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड़ कर देगा।
18 जून को घोषित हुआ था12वीं कक्षा का रिजल्ट
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 18 जून को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। परीक्षा परिणाम 93.91 फीसदी रहा था। तीनों संकायों के कुल 92 टॉपरों में से 76 स्थान लड़कियों ने अपने नाम किए। पिछले पांच वर्ष में पहली बार परीक्षा परिणाम 93.91 रहा। पिछले वर्ष यह परीक्षा परिणाम 92.77 फीसदी था, जबकि इस वर्ष यह परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले 1.14 फीसदी अधिक रहा। वर्ष 2018 में 70.18, 2018-19 में 55.26 और वर्ष 2019-20 में 76.07 फीसदी रहा था।