फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board 10th Result 2022 Declared at hpbose.org Know How to Check HPBOSE Result Here

HPBOSE 10th Result: मंडी की प्रियंका और देवांगी 99 फीसदी अंक लेकर बनीं टॉपर, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Wed, 29 Jun 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jun 2022 06:50 PM IST
सार

HPBOSE 10th Result 2022: मंडी की प्रिंयका और दिवांगी ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है।  दोनों ने 99 फीसदी अंक (693/700) हासिल किए हैं। प्रिंयका सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी मंडी की छात्रा हैं। दिवांगी एंगलो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की छात्रा हैं।

विज्ञापन
HP Board 10th Result 2022 Declared at hpbose.org Know How to Check HPBOSE Result Here
मेरिट लिस्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम में बेटियों ने अपना परचम लहराया। मंडी जिले के सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी स्कूल की प्रियंका और एंग्लो संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी की देवांगी शर्मा ने 700 में से 693 (99%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में टॉप किया। परीक्षा परिणाम 87.5 फीसदी रहा। वहीं, बिलासपुर जिले के सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल हटवाड़ के आदित्य सांख्यान 692 (98.86%) अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा मंडी जिले के सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल मोहिन, गोपालपुर की अंशुल ठाकुर और ऊना जिले के एमएमएल पब्लिक स्कूल जलग्रां टब्बा की सिया ठाकुर ने 691(98.71%) अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

 

यहां देखें मेरिट लिस्ट...

विज्ञापन

90,375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78,573 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 9,571 के हाथ निराशा लगी। 1,409 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद दसवीं में भी प्रदेश की बेटियों ने मेरिट सूची में शामिल 77 विद्यार्थियों में से 67 पर कब्जा जमाया, जबकि 10 छात्र इस सूची में शामिल हैं। मेरिट सूची में निजी स्कूलों का दबदबा रहा है। इस सूची में शामिल 77 में से 66 विद्यार्थी निजी स्कूलों से हैं, जबकि सरकारी स्कूलों से मात्र 11 विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान हासिल कर पाए। परीक्षा में 47,024 छात्र बैठे थे, जिनमें से 39,546 पास हुए हैं, जबकि 43,351 छात्राओं में से 39,027 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। गौर हो कि बारहवीं कक्षा में मेरिट सूची में 92 में से 76 छात्राएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चेक करें अपना परिणाम?

  • विद्यार्थी अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:
  • विद्यार्थी सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 

 
छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी आशंका को दूर करने के लिए इन माध्यम का इस्तेमाल करें-: 
फाेन नंबर- 01892-242140
ईमेल- hpbosesop2.27@gmail.com

14 जुलाई तक करें पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन 
परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय फीस देनी होगी। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं।

बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 87.5 फीसदी रहा है, जो कि पिछले वर्षों की अपेक्षा अच्छा रहा है। वर्ष 2020 में मेरिट सूची में मात्र 37 विद्यार्थी थे और परीक्षा परिणाम भी 68.11 फीसदी ही रहा था। हालांकि वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों को प्रमोट करना पड़ा था। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

दसवीं कक्षा के टॉपरों की पूरी सूची

रैंक      नाम                  अंक                        स्कूल
1      प्रियंका            693(99.00)     सरस्वती विद्या मंदिर तत्तपानी, मंडी
1    देवांगी शर्मा         693(99.00)    एंगलो संस्कृत मॉडल सीसे स्कूल मंडी
2   आदित्य सांख्यान    692 (98.86)   सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल हटवार, बिलासपुर
3    अंशुल ठाकुर      691 (98.71)  सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल, मोहिन(गोपालपुर), मंडी
3    सिया ठाकुर         691 (98.71)  श्री एमएमएल पब्लिक स्कूल, जलग्रां(टब्बा), ऊना
4    अनुष्का राणा       690 (98.57)   गीतांजली पब्लिक स्कूल घलोल(धनेटा), हमीरपुर
5     दीक्षिता           689  (98.43)  नीलम पब्लिक सीसे स्कूल बीहड़ू(बिझड़ी), हमीरपुर
6 ईशानी शर्मा   688 (98.29) देव आदर्श विद्या सीसे पब्लिक स्कूल बेरी(हरखार), बिलासपुर
6     प्रियानी      688  (98.29)  गरुकुल पब्लिक सीसे स्कूल पक्कापरोह (अंब),ऊना
6     सौरभ शर्मा       688  (98.29)   नीलम पब्लिक सीसे स्कूल बीहड़ू(बिझड़ी), हमीरपुर
6      अंकिता           688  (98.29)  महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूलसिहुंवा, कांगड़ा
6     संपदा कुमारी       688  (98.29)  ब्लू स्टार सीसे पब्लिक स्कूल, हमीरपुर
6     आस्था चौहान     688  (98.29)   कैरियर अकैडमी सीसे स्कूल नाहन, सिरमौर
6       कोमल           688  (98.29)   सेंट मीरा सीसे स्कूल पंजावार, ऊना
7      ध्रुव शर्मा          687  (98.14)  गुरुकुल पब्लिक सीसे स्कूलपक्का परोह (अंब),ऊना
7      कृति लगवाल     687  (98.14)  उदिशा पब्लिक स्कूल कलोह, हमीरपुर
7   सुजल भारद्वाज    687  (98.14)   एसएनएस सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलफतेहपुर, कांगड़ा
 7    अर्दिजा गौतम     687  (98.14)  हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल चुवाड़ी, चंबा
7     रिधिमा शर्मा      687  (98.14) शिवा पब्लिक सीसे स्कूल मोहालवीं, हमीरपुर
7     भाविका चौहान    687  (98.14) गुरुकुल पब्लिक सीसे स्कूल पक्कापरोह (अंब), ऊना
7        शशिप्रभा         687 (98.14)    मिनरवा सीसे स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर
7       आयुषी ठाकुर    687  (98.14)  द मैगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर
7       सिमरन चौहान  687  (98.14)   नीलम पब्लिक सीसे स्कूल बीहड़ू(बिझड़ी), हमीरपुर
7     प्रियल गुलेरिया   687  (98.14)  मिनरवा सीसे स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर
7     अंजली राणा   687    (98.14)   एब्रग्रीन पब्लिक स्कूल सियोबाग, कुल्लू
8     मानसी ठाकुर    686   (98.00)  गर्वमेंट सीसे स्कूल दशलेहरा, बिलासपुर
8     परिषा चौहान   686   (98.00)     मिनरवा सीसे स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर
8     प्रशांत शर्मा    686   (98.00)   बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह, हमीरपुर
8    प्रांजल ठाकुर   686 (98.00)    नवज्योति पब्लिक हाई स्कूल लखनोट(मकरेरी), मंडी
8     मन्नत शर्मा   686 (98.00)   मिनरवा सीसे स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर
8     माधवी          686 (98.00)   आर्यन पब्लिक सीसे स्कूल झीरीबल्ला, सोलन
8    ईशिता शर्मा  686 (98.00)    आर्यन पब्लिक सीसे स्कूल झीरीबल्ला, सोलन
8     कल्पना शर्मा  686 (98.00)  गर्वमेंट सीसे स्कूल जौड़े अंब, हमीरपुर
8    शवि            686 (98.00)     गुरुकुल पब्लिक सीसे स्कूल पक्कापरोह (अंब), ऊना
8    शायना ठाकुर     686 (98.00)  सेंट डीआर पब्लिक सीसे स्कूल गगरेट, ऊना
8    स्नेहा              686 (98.00)  डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ठियोग, शिमला
8 अवनी कौशिक    686 (98.00)  डीएवी पब्लिक स्कूल सराहन, सिरमौर
9  आकृति सिंह    685  (97.86)   एसेंट पब्लिक सीसे स्कूल ब्रिज मंडी जोगिंद्रनगर, मंडी
9  शगुन           685  (97.86)  गर्वमेंट सीसे स्कूल जौड़े अंब हमीरपुर
9  प्रीति वर्मा      685  (97.86)   सीसे मॉडल इंस्टिटयूट ऑफ एजुकेशन देवधर टिहरा, मंडी
9 उमंग           685  (97.86)  ज्योति पब्लिक सीसे स्कूल वरठीं, बिलासपुर
9 मेनका कुमारी    685  (97.86)  गर्वमेंट सीसे स्कूल बस्सी चचियोट, मंडी
9 ईरा रेहान        685  (97.86)  स्पेकट्रम पब्लिक सीसे स्कूल, घुग्गर, पालमपुर (कांगड़ा)
9 इपशिता        685  (97.86)  शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी, हमीरपुर
9 मनीषा शर्मा      685  (97.86) नीलम पब्लिक सीसे स्कूल बीहड़ू, बिझड़ी (हमीरपुर)
9  ईशिता        685  (97.86)  ग्लोरी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर
9 मीनाक्षी         685  (97.86)   गर्वमेंट सीसे स्कूल चंडी, बिलासुपर
9 छाया चौहान   685  (97.86)   स्नोअर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा, कुल्लू
9  हुसन लाल    685  (97.86) श्रीमती शैलवाला गर्वमेंट सीसे स्कूल बलद्वारा, मंडी
9   नेहा       685  (97.86)    लॉर्ड कृष्णा हाई स्कूल, बसंतपुर ज्वाली, कांगड़ा
9  वेदिता     685  (97.86)    किंग जार्ज रॉयल पब्लिक स्कूल नेरचौक, मंडी
9  सिमरन    685  (97.86)    माउंट एवरेस्ट सीसे स्कूल कुठरकलां, ऊना
10  सरिषा     684  (97.71)  गीतांजली पब्लिक स्चकूल घलोल धनेटा, हमीरपुर
10  श्रुति शर्मा  684  (97.71)  न्यू ब्राइट सन पब्लिक सीसे स्कूल, बड़सर, हमीरपुर
10 शायरी ठाकुर 684  (97.71) एलएम गर्वमेंट सीसे स्कूल परौल, हमीरपुर
10  राधिका शर्मा 684  (97.71) बंबलू (हार) पब्लिक स्कूल बंबलू, हमीरपुर
10 कार्तिक शर्मा  684 (97.71) गर्वमेंट सीसे स्कूल जेजवीं, बिलासपुर
10  हर्षिता शर्मा   684 (97.71) एसवी मंदिर कन्या हाई स्कूल निहाल, बिलासपुर
10  प्रगति          684 (97.71) गर्वमेंट सीसे सकूल मंडीघाट, सिरमौर
10  वसुश्रभा पंडित  684 (97.71) एसेंट पब्लिक सीसे स्कूल ब्रिज मंडी जोगिंद्रनगर, मंडी
10  कोमल         684 (97.71)  बिनवा पब्लिक सीसे स्कूल बैजनाथ, कांगड़ा
10  रितिका शर्मा    684 (97.71)  बंबूलू (हार) पब्लिक स्कूल बंबलू, हमीरपुर
10 प्रियल शर्मा    684 (97.71)    ग्लोरी पब्लिक स्कूल, बिलासपुर
10 खुशबू          684 (97.71)    स्नोअर वैली पब्लिक कुल्लू
10  खुशी शर्मा     684 (97.71)    एलएम गर्वमेंट सीसे स्कूल, परोल, हमीरपुर
10   कृष शर्मा    684 (97.71)    एंगलो संस्कृत मॉडल सीसे स्कूल, मंडी
10   ईरा           684 (97.71)     हिम अकैडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर, हमीरपुर
10  रीवा           684 (97.71)   गर्वमेंट सीसे स्कूल, खैरा, कांगड़ा
10   शिप्रा धीमान   684 (97.71) ब्लू स्टार सीसे पब्लिक स्कूल हमीरपुर
10   अपूर्वा        684 (97.71)  द मेगनेट पब्लिक स्कूल, हमीरपुर
10 अंकित कुमार  684 (97.71)   एसवीएम हाई स्कूल परागपुर, कांगड़ा
10  आयुष शर्मा   684 (97.71)   द मेगनेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर
10   स्नेहा         684 (97.71)   डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल ठियोग, शिमला
10  तरनप्रीत कौर  684 (97.71)  भारतीय पब्लिक सीसे स्कूल जोगिंद्रनगर, मंडी
10 पृष्ठी ठाकुर     684 (97.71)  सिराज वैली मॉर्डन पब्लिक स्कूल बालीचौंकी, मंडी
10 साहिल शर्मा    684 (97.71)   डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू, कांगड़ा
10 कृतिका         684 (97.71)    भारत-भारती सीसे स्कूल ढालपुर, कुल्लू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed