{"_id":"171514eab32b42b725e205d404066995","slug":"hpas-exam-on-15-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा 15 जून को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा 15 जून को
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 28 May 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2013 इस वर्ष 15 जून को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दोपहर बाद 2 बजे से 4 बजे तक होगी।
विज्ञापन
प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से बताया गया है कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए सभी अस्थायी पात्र उम्मीदवारों की विस्तृत जानकारी उनके नाम, अनुक्रमांक और परीक्षा केंद्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें इस प्रवेश पत्र को परीक्षा के दिन अपने साथ लाना होगा। एक बार आवंटित किया गया परीक्षा केंद्र किसी भी स्थिति में बदला नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आयोग के वेबसाइट http//www.hp.gov.in/hppsc से अथवा दूरभाष संख्या 0177-2624313 अथवा टोल फ्र ी नंबर 1800-180-8004 से प्राप्त कर सकते हैं।