{"_id":"643d5482428192a55f090e75","slug":"hpas-combined-competitive-main-written-exam-result-update-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"HAS Main Result: 44 अभ्यर्थियों ने पास की हिमाचल प्रशासनिक सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HAS Main Result: 44 अभ्यर्थियों ने पास की हिमाचल प्रशासनिक सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा, यहां देखें
Mon, 17 Apr 2023 07:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Apr 2023 07:53 PM IST
सार
लोकसेवा आयोग ने सोमवार को प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य लिखित परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 3 से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सोमवार को प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य लिखित परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह परीक्षा 3 से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी। कुल 450 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 44 अभ्यर्थियों ने व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए क्वालीफाई किया है। मुख्य परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 8 से 16 मई तक निगम विहार शिमला स्थित लोकसेवा आयोग के कार्यालय में होंगे। साक्षात्कार का शेड्यूल, सत्यापन फॉर्म, व्यक्तित्व परीक्षण कॉल लेटर सहित संबंधित दिशा-निर्देश जल्द आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
यहां क्लिक कर जानें पूरा परिणाम
विज्ञापन
अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट देखने की सलाह
सभी अभ्यर्थियों को अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है। व्यक्तित्व परीक्षण के लिए संबंधित दस्तावेजों को डाउनलोड करने में किसी तरह की दिक्कत की स्थिति में तुरंत टेलीफोन नंबर 0177-2624313, 0177-2623786 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 के जरिये लोकसेवा आयोग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।