{"_id":"572237424f1c1b6907a92a82","slug":"hp-women-commession-solved-8-cases-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे छोटी-छोटी बातों पर पीटने को उतारू हो जाती है पत्नी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुझे छोटी-छोटी बातों पर पीटने को उतारू हो जाती है पत्नी'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग में पत्नी की शिकायत पर पति ने अपनी सफाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैडम... छोटी-छोटी बातों पर पत्नी पीटने को उतारू हो जाती है। कई बार मुझे पीट चुकी है। इससे हर समय घर में तनाव का माहौल रहता है। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं। महिला आयोग में पत्नी की शिकायत पर पति ने कुछ इस तरह से अपनी सफाई दी।
विज्ञापन
महिला का आरोप था कि पति उसे खर्चा नहीं देता, जब खर्चा मांगती हूं तो पीटने लग जाता है। पति से दुखी होकर मायके चली गई हूं। पति और पत्नी का यह झगड़ा महिला आयोग पहुंचा। दोनों पक्षों को ध्यान से सुनने के बाद सुलह करवा दी गई।
विज्ञापन
आयोग ने पति को आदेश दिए कि पत्नी को मायके से अपने घर ले जाए, उसका सम्मान करे और खर्चा भी दे। पत्नी को भी पति का सम्मान करने की सलाह आयोग की ओर से दी गई। आयोग में वीरवार को आठ मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन
मंडी, शिमला, बिलासपुर और कांगड़ा से ये मामले आए थे। महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने मामलों की सुनवाई की। सभी पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने फैसला सुनाया। मंडी, शिमला, बिलासपुर और कांगड़ा से आए 8 मामलों की सुनवाई इस दौरान की गई।
अधिकारों के प्रति जागरूक रहें महिलाएं : जैनब
महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि रविवार को विभिन्न जिलों से आठ मामलों की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को आयोग में पेश होने को कहा गया था। आयोग ने इन मामलों का निपटारा किया।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। आयोग की ओर से समय-समय पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला अदालत लगाई जाती है।