{"_id":"63175326b5f97e3bb3445f2d","slug":"hp-vidhansabha-election-congress-high-command-will-conduct-a-survey-to-decide-the-candidates-on-the-panel-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Vidhansabha Election: प्रत्याशियों के चयन को लेकर दिल्ली में 15 को होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Vidhansabha Election: प्रत्याशियों के चयन को लेकर दिल्ली में 15 को होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
Wed, 07 Sep 2022 10:41 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:41 AM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आवेदकों के पैनल पर विचार करेगी। इसके बाद इसी माह केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी लोगो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन का दूसरा चरण पूरा करने के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 15 सितंबर को दिल्ली में होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी आवेदकों के पैनल पर विचार करेगी। इसके बाद इसी माह केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है। सितंबर के अंत तक प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। सोमवार को 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मिले 1,347 आवेदनों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद विधानसभा क्षेत्र वार पैनल तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
करीब 35 सीटों के लिए सिंगल नाम तय हुए हैं। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी में इन पैनल पर विचार किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी में उमंग सिंघर और धीरज गुर्जर को सदस्य नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू और गुरकीरत सिंह कोटली कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन