फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP vidhan sabha winter session 2021 in Tapovan Dharamshala third day live updates

शीतकालीन सत्र: विधानसभा में विपक्ष का नाटकीय घटनाक्रम, मुकेश सीएम तो रामलाल बने स्पीकर

Mon, 13 Dec 2021 11:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Dec 2021 11:23 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को इस काल्पनिक सरकार का मुख्यमंत्री बनाया गया तो श्री नयनादेवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर स्पीकर बने। काल्पनिक सरकार ने नाटकीय अंदाज में कई फैसले लिए और उन्हें लागू करने का एलान भी कर दिया।

विज्ञापन
HP vidhan sabha winter session 2021 in Tapovan Dharamshala third day live updates
विपक्ष का वाकआउट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के तीसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की गैर मौजूदगी में सदन के भीतर जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस ने सदन में विरोध करते हुए वेल में बैठकर नाटकीय ढंग से काल्पनिक सरकार चलाई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को इस काल्पनिक सरकार का मुख्यमंत्री बनाया गया तो श्री नयनादेवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर स्पीकर बने। काल्पनिक सरकार ने नाटकीय अंदाज में कई फैसले लिए और उन्हें लागू करने का एलान भी कर दिया। घोषणाओं के बाद रामलाल ठाकुर ने कार्यवाही को तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले विपक्षी दल कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

विज्ञापन


लेकिन उसे नियमों का हवाला देकर खारिज कर दिया गया। नाराज विधायकों ने पहले सदन में नारेबाजी की, उसके बाद वेल में बैठकर नाटकीय अंदाज में अपने स्तर पर फैसले लेने शुरू कर दिए। इस दौरान बिल भी पास किए गए। इससे सदन में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इसकी परवाह नहीं की और प्रश्नकाल जारी रखा। मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जीएडी, एसएडी, पर्यटन, आबकारी एवं कराधान, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पीडब्ल्यूडी से संबंधित प्रश्नों के जवाब दिए। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की शैडो सरकार की घोषणाओं के बाद अंत में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। 

विज्ञापन

काल्पनिक सरकार ने लिए ये फैसले 

ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे 
आउटसोर्स कर्मियों को अनुबंध पर लाएंगे
पुलिस कांस्टेबलों को नियमित पे बैंड देंगे
एसएमसी शिक्षकों को नियमित किया जाएगा
जयराम सरकार का सारा कर्ज मुख्यमंत्री के खाते में डाला जाएगा

जयराम की गैर मौजूदगी को बनाया मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सदन से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि उपचुनाव में हार के बाद सीएम जयराम ठाकुर का विधानसभा में मन नहीं लग रहा है। इसी वजह से दो दिन से वह यहां होकर भी सदन में नहीं थे और अब अगले तीन दिन वह सदन में आएंगे ही नहीं। सदन को जानकारी ही नहीं दी गई है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस तरह से डुबकी लगाने से हिमाचल प्रदेश स्वच्छ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री सदन में नहीं हैं, ऐसे में कांग्रेस ने काल्पनिक सरकार चलाकर अपनी प्राथमिकता के हर विषय पर फैसले लिए। इन फैसलों को आज से ही लागू भी कर दिया है। अब सीएम जयराम देखें कि उन्हें क्या करना है लेकिन कांग्रेस सत्ता में आते ही इन सभी चीजों को लागू कर देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed