{"_id":"6310dca18c97ca01c04784c2","slug":"hp-vidhan-sabha-election-apart-from-pm-modi-amit-shah-rajnath-and-yogi-will-also-have-rallies-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Vidhan Sabha Election: हिमाचल में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा राजनाथ और योगी की भी होंगी रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Vidhan Sabha Election: हिमाचल में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा राजनाथ और योगी की भी होंगी रैलियां
Fri, 02 Sep 2022 11:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:53 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी रैलियां होंगी। इन रैलियों की तारीखें जल्द तय की जाएंगी।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-अमित शाह-राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी रैलियां होंगी। इन रैलियों की तारीखें जल्द तय की जाएंगी। नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में इन रैलियों और अन्य चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा आदि नेताओं ने भाग लिया। बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की जनसभाएं करवाने के बारे मेें भी मंत्रणा हुई। इसमें तय हुआ कि प्रदेश में युवा मोर्चा की एक बड़ी रैली होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया जाएगा। इसके लिए उनसे जल्दी समय मांगा जाएगा। पहले रैली स्थल सुजानपुर में तय हुआ था, अब इसे यहां से किसी अन्य जगह बदला जा सकता है।
विज्ञापन
वैन चलेगी, एलईडी में प्रदर्शित होंगी सरकार की उपलब्धियां
हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में एक वैन चलेगी। इसमें एलईडी लगाई जाएगी, जिसमें जयराम सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर के चार कांग्रेस नेताओं को भाजपा में मिलाने पर चर्चा
बैठक में हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के चार नेताओं को भाजपा में मिलाने के बारे में भी चर्चा हुई। इनमेें एक कांग्रेस के सिटिंग विधायक और एक पूर्व मेें लोकसभा प्रत्याशी रहे नेता के भाजपा में आने की संभावना पर मंत्रणा हुई।
विज्ञापन