HP ULB Elections: सियासी अखाड़े में आधी आबादी: शहरी निकायों के 449 पदों में से 195 महिलाओं के लिए आरक्षित
नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव में 449 पदों में से 195 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अन्य पदों पर भी कई जगह महिलाएं दावेदारी ठोक रही हैं।
विस्तार
बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर ही अपने वोट डालने होंगे
प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक आयु के 19 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के मतदान के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा नहीं दी जाएगी। सभी बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर ही अपने वोट डालने होंगे। इसके लिए कई स्थानों पर व्हीलचेयर, रैंप और सहायता कर्मियों की व्यवस्था की गई है।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
प्रदेश के चार नगर निगमों सहित विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने मतदाताओं से बिना किसी भय और दबाव के लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
51 शहरी निकायों में 3 लाख 60 हजार मतदाता
हिमाचल के चार नगर निगम समेत 61 शहरी निकायों में 3 लाख 60 हजार 859 मतदाता हैं। इसमें 1,80,963 पुरुष और 1,79, 882 महिलाएं और 14 अन्य वोटर हैं। 18 वर्ष की आयु के 1808 मतदाता हैं, जिसमें 961 पुरुष और 847 महिला वोटर हैं।
बंद रहेंगे शराब के ठेके, होटल, ढाबों में नहीं चलेगी शराब
आज चुनाव क्षेत्र में शराब के ठेके बंद रहेंगे। होटलों और ढाबों में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। आयोग ने निर्देश दिए है कि रविवार के दिन गैर सरकारी संस्थानों, होटल ढाबों और उद्योगों में अवकाश रहेगा।