फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Tourism:20 percent discount on food and accommodation, candle light dinner on room booking

HP Tourism: होटलों में खाने-ठहरने पर 20 फीसदी छूट, कमरे की बुकिंग पर कैंडल लाइट डिनर; आकर्षक पैकेज जारी

Mon, 10 Feb 2025 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 11:28 AM IST
सार

 कपल्स को आकर्षित करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम और प्रदेश के निजी पर्यटन कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज जारी किए हैं।

विज्ञापन
HP Tourism:20 percent discount on food and accommodation, candle light dinner on room booking
खाने-ठहरने पर 20 फीसदी छूट - फोटो : संवाद

विस्तार

 वेलेंटाइन डे पर हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। कपल्स को आकर्षित करने के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम और प्रदेश के निजी पर्यटन कारोबारियों ने आकर्षक पैकेज जारी किए हैं। हर साल भारी संख्या में सैलानी वेलेंटाइन डे मनाने हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। इस साल वेलेंटाइन डे के साथ कुल्लू-मनाली, शिमला के नारकंडा और किन्नौर में बर्फ भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों, रेस्टोरेंट और कैफे में वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को कपल्स के लिए खाने-पीने पर 20 फीसदी छूट का एलान किया है। इतना ही नहीं होटलों में ठहरने वालों को 10 फीसदी अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन

प्रदेश के निजी पर्यटन कारोबारियों ने भी सैलानियों के लिए विशेष ऑफर जारी किया है। कमरों की बुकिंग पर 30 फीसदी छूट के साथ होटल संचालक कपल्स को फ्री साइटसीन और कैंडल लाइट डिनर का ऑफर दे रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स वेलेंटाइन पैकेज की बुकिंग पर रूम फ्लावर डेकोरेशन का ऑफर दे रहे हैं। इसके अलावा फ्री साइट सीन और फ्री पिक एंड ड्रॉप भी दिया जा रहा है। वेलेंटाइन डे के लिए शिमला, कुफरी, नारकंडा, कुल्लू-मनाली, कसौली, चायल में सबसे अधिक डिमांड है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी अटल टनल रोहतांग, नारकंडा और किन्नौर के सांगला का भी रुख करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने-पीने पर 20 फीसदी, ठहने पर 10 फीसदी अतिरिक्त छूट
पर्यटन निगम की सभी इकाईयों में वेलेंटाइन डे पर कपल्स को खाने-पीने पर 20 फीसदी छूट दी जाएगी। ठहरने पर 10 फीसदी अतिरिक्त छूट मिलेगी। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल ऑफर जारी किया गया है।
- डाॅ. राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक एचपीटीडीसी

विज्ञापन

कमरों की बुकिंग पर कैंडल लाइन डिनर
वेलेंटाइन डे पर सैलानियों का आकर्षित करने के लिए निजी होटल संचालक कमरों की बुकिंग पर 30 से 40 फीसदी छूट के साथ कैंडल लाइट डिनर ऑफर कर रहे हैं। बर्फबारी भी सैलानियों को आकर्षित कर रही है।
- गजेंद्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, ऑल हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन

पैकेज बुकिंग पर फ्लावर रूम डेकोरेशन फ्री
वेलेंटाइन पैकेज बुकिंग पर फ्लावर रूम डेकोरेशन फ्री दिया जा रहा है। पैकेज बुकिंग पर फ्री साइट सीन के साथ फ्री पिक एंड ड्रॉप का भी ऑफर दिया जा रहा है। वेलेंटाइन पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के हिमाचल पहुंचने की उम्मीद है।
- मनु सूद, महासचिव, ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed