{"_id":"8bdaec3d4821748e7d80d31c92fe85e9","slug":"hp-tet-2015-application-forms-on-24-sept-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तारीख से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तारीख से
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 23 Sep 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही टेट करवाने जा रहा है। बोर्ड आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल, शास्त्री, एलटी, जेबीटी, पंजाबी, उर्दू विषयों में टेट होगा। बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने कहा कि इस परीक्षा के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर से 9 अक्तूबर तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रोस्पेक्टस में बोर्ड की वेबसाइट पर 24 सितंबर से उपलब्ध रहेंगे। अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
शुल्क अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही जमा करवाना होगा। इसके लिए पूरी जानकारी प्रोस्पेक्टस में दी गई है। अभ्यर्थी बोर्ड के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन